थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। तमिलनाडु में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज दिखा, अब सबकी नजर वीकेंड कमाई पर है।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लंबे इंतजार, सेंसर विवाद और रिलीज में देरी के बाद आई इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खासकर तमिलनाडु में विजय के फैंस ने फिल्म को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। ऑडियंस से मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स की बदौलत 'जन नायकन' पहले दिन 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में कामयाब रही।हालांकि, तमिनाडु को छोड़ दूसरे राज्यों में फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या 'जन नायकन' वर्ड ऑफ माउथ के दम पर विजय के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाएगी।

'जन नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'जन नायकन' ने पहले दिन लगभग 41 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ रुपए हो गया है। खैर, अगर सिर्फ भारत में कमाई की बात करें तो 'जन नायकन' पवन कल्याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है।

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में खड़ा किया कमाई का पहाड़, एक को छोड़ टूटा 2026 की हर फिल्म का रिकॉर्ड

'जन नायकन' का लैंग्वेज वाइज पहले दिन का कलेक्शन

जन नायकन वर्जन पहले दिन की कमाई
तमिल वर्जन36.55 करोड़ रुपये
तेलुगु वर्जन2.75 करोड़ रुपये
हिंदी वर्जन1.70 करोड़ रुपये

'जन नायकन' की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

  • सुबह के शो : 73.85%
  • दोपहर के शो : 62.46%
  • शाम के शो : 63.62%
  • शाम के शो : NA
  • ओवरऑल : 66.64%

नोट : पहले दिन 'जन नायकन' के देशभर में 12,993 शो दिखाए गए।

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' के हीरो विजय के पास कितनी दौलत? फिल्म की हीरोइन से विलेन तक कौन कितना अमीर

2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में

नं. फिल्मपहले दिन का नेट कलेक्शन
1धुरंधर 2 : द रिवेंज102.55 करोड़ रुपये
2द राजा साब53.75 करोड़ रुपये
3पेद्दी51 करोड़ रुपये
4जन नायकन41 करोड़ रुपये
5उस्ताद भगत सिंह34.75 करोड़ रुपये

‘जन नायकन’ के बारे में

'जन नायकन' का डायरेक्शन एच.विनोद ने किया है। फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। यह विजय के करियर की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म बताई जा रही है।