थलापति विजय की 'जन नायकन' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म ने 10 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग दर्ज की।

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ऑनलाइन लीक और सेंसर से जुड़े विवादों के बावजूद दर्शकों का एक्साइटमेंट कम नहीं हुआ। देशभर में करीब 12 हजार शोज के साथ रिलीज हुई इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन के लिए एडवांस में 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले। इसी के साथ 'जन नायकन' ने 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

'जन नायकन' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कितनी रही?

रिलीज के पहले दिन 'जन नायकन' को पूरे भारत में करीब 12 हजार शोज मिले हैं। फिल्म ने पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट्स को छोड़कर 10.05 लाख टिकट बेचे। इनमें सबसे ज्यादा 9.76 लाख टिकट तमिल वर्जन के रहे। वहीं तेलुगु वर्जन के करीब 22 हजार और हिंदी वर्जन के करीब 7,500 टिकट बिके। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 22.26 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया। फिल्म को सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स तमिलनाडु से मिला, जहां एडवांस बुकिंग 12.27 करोड़ रुपये रही। इसके बाद कर्नाटक से 5.96 करोड़ रुपये और केरल से 2.02 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' के हीरो विजय के पास कितनी दौलत? फिल्म की हीरोइन से विलेन तक कौन कितना अमीर

2026 की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग लिस्ट में कहां पहुंची 'जन नायकन'?

22.26 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के साथ 'जन नायकन' ने राम चरण की 'पेड्डी' को पीछे छोड़ 2026 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली दूसरी इंडियन फिल्म बन गई है। यह फिल्म सिर्फ रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' को पछाड़ने में फेल रही। ये हैं 2026 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली टॉप 8 फ़िल्में:-

नं.फिल्मएडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन
1धुरंधर 253 करोड़ रुपये
2जन नायकन22.26 करोड़ रुपये
3पेड्डी20.66 करोड़ रुपये
4द राजासाब15.31 करोड़ रुपये
5माना शंकरा वरा प्रसाद गरु14 करोड़+ रुपये
6बॉर्डर 212.5 करोड़ रुपये
7उस्ताद भगत सिंह10.49 करोड़ रुपये
8द ओडिसी10.30 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Review: कैसी है विजय की 'जन नायकन'? कहानी से स्टार कास्ट परफॉर्मेंस तक सब जानिए

विजय की टॉप 5 एडवांस बुकिंग वाली फ़िल्में

थलापति विजय की फिल्मों की बात करें तो 'जन नायकन' उनके करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग वाली फिल्म बन गई है। इसने 'वारिसु' को पीछे छोड़ दिया, जबकि 'लियो', 'बीस्ट' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अब भी इससे आगे हैं। विजय की सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग वाली टॉप 5 फिल्में इस प्रकार हैं :-

नं. फिल्मएडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन
1लियो46.36 करोड़ रुपये
2बीस्ट31.75 करोड़ रुपये
3द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम24.50 करोड़ रुपये
4जन नायकन22.26 करोड़ रुपये
6वारिसु11.49 करोड़ रुपये