
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक बांद्रा वेस्ट में 84 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला खरीदा है। एक्टर के लग्जरी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट चर्चा का विषय बन गया है। यह डील ऐसे समय में हुई है, जब मुंबई में स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) बंगलों की कमी के चलते लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट के सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है। लगभग 1,017.60 वर्गमीटर के प्लॉट पर बने इस परिसर में एक मौजूदा बंगला और करीब 31.5 वर्गमीटर का आउटहाउस भी मौजूद है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 14 जुलाई 2026 को हुई और इसके लिए जॉन ने करीब 5.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई।
यह जॉन अब्राहम का पहला बड़ा रियल एस्टेट निवेश नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹251 करोड़ के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और अन्य बिजनेस से आता है। हालांकि, अभिनेता ने खुद अपनी कुल संपत्ति का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
जॉन अब्राहम सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर और इन्वेस्टर भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी (JA Entertainment) कई चर्चित फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। इसके अलावा वह फिटनेस और ऑटोमोबाइल्स में भी खास दिलचस्पी रखते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित बायोपिक में वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वह अपनी लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी 'Force 3' में एक बार फिर ACP यशवर्धन सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।