
जून 2026 में बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' जैसी शानदार फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब जुलाई में भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। कई बड़ी और शानदार फ़िल्में 2026 के 7वें महीने में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को जहां एक्शन का डबल डोज़ मिलेगा तो कॉमेडी फ़िल्में उन्हें हंसाएंगी भी। पर्दे पर हॉरर का तड़का भी लगेगा। खास बात यह है कि लगभग हर तारीख पर बड़ा क्लैश भी संभव है। नज़र डालिए जुलाई 2026 में आ रहीं फिल्मों पर...
रिलीज डेट : 2 जुलाई 2026
शिव रवैल ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल की अहम् भूमिका है।
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026
यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। विराट कर्ण, नभा नटेश, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा जैसे कलाकारों से सजी इस एक्शन एडवेंचर ड्रामा थ्रिलर का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री! अक्षय कुमार की फिल्म ने सोमवार को कमाए इतने CR
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026
बॉलीवुड की इस एक्शन क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवडे और हिमांशु मलिक जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर नचिकेत सामंत हैं।
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026
यह सत्यदेव कंचाराना, आनंद भारती, दीपा थॉमस और विकास मुपल्ला जैसे कलाकारों से सजी 'राव बहादुर' तेलुगु भाषा की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन वेंकटेश महा ने किया है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अक्षय कुमार की एक कॉमेडी फिल्म, जानें रिलीज डेट
रिलीज डेट : 9 जुलाई 2026
यह मलयालम भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन का लीड रोल है। फिल्म में उनके साथ पार्वती थिरुवोथु, विजय राघवन और अशोकन जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर निसम बशीर हैं।
रिलीज डेट : 10 जुलाई 2026
यह बॉलीवुड की एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख जैसे कलाकारों ने काम किया है। इंद्र कुमार इसके डायरेक्टर हैं और अजय देवगन ने भूषण कुमार के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।
रिलीज डेट : 17 जुलाई 2026
क्रिस्टोफर नोलन ने इस हॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन किया है। इस एक्शन एडवेंचर फंतासी ड्रामा फिल्म में मैट डैमन, जेंडया और एने हैथवे जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म इंग्लिश के साथ हिंदी, तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : इन 20 मूवीज का सबको बेसब्री से इंतज़ार, सब इसी साल होंगी रिलीज, पर SRK की 'किंग' टॉप 3 में नहीं
रिलीज डेट : 17 जुलाई 2026
यह तमिल भाषा की पैन इंडिया बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। फिल्म में आर. माधवन, प्रियामणि, सत्यराज और दुशारा विजयन जैसे कलाकारों ने काम किया है। तमिल के साथ इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी देखा जा सकेगा।
रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026
अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा एस., परेश रावल, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी और नेहा खान जैसे कलाकारों से सजी इस हिंदी फिल्म का डायरेक्शन मिलाप मिनल जावेरी ने किया है। यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है।
रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026
यह बॉलीवुड की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन चेतक डीके ने किया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, काजल अग्रवाल, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और तृषा सरदा जैसे कलाकरों ने काम किया है।
रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026
यह बॉलीवुड की फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अक्षयादित्य लामा ने किया है। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।