कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गाना 'नवाब राजा' रिलीज होते ही हुआ वायरल, दमदार अंदाज ने जीता दिल

Published : Jul 10, 2026, 11:36 AM IST
nawab-raja

सार

कल्पना पटवारी और विक्की राजा वीरा का नया भोजपुरी गीत 'नवाब राजा' रिलीज होते ही वायरल हो गया। शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस वीडियो और दमदार गायकी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

इंडियन प्लेबैक और लोक गीत गायिका कल्पना पटवारी का नया गाना रिलीज हो गया है। भोजपुरी गाना 'नवाब राजा' सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है। यह गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने दमदार अंदाज, अलग गायकी और शानदार प्रस्तुति के दम पर कल्पना पटवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी संगीत की दुनिया में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

विक्की राजा वीरा के साथ जमी शानदार केमिस्ट्री

इस गाने में कल्पना पटवारी के साथ लोकप्रिय गायक विक्की राजा वीरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। दोनों की ऊर्जावान गायकी और बेहतरीन तालमेल ने 'नवाब राजा' को खास बना दिया है। गाने में पारंपरिक भोजपुरी लोक संगीत की मिठास के साथ आधुनिक म्यूजिक का शानदार फ्यूजन देखने को मिलता है, जो हर उम्र के लिसनर को पसंद आ रही है।

आयसा खान के ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई वीडियो की खूबसूरती

'नवाब राजा' सिर्फ अपने संगीत की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार फिल्मांकन की वजह से भी चर्चा में है। म्यूजिक वीडियो में आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और अट्रैक्टिव एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, शानदार लोकेशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी गाने को और भी मनोरंजक बनाते हैं।

कल्पना पटवारी ने फैंस को कहा धन्यवाद

गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जताते हुए कल्पना पटवारी ने कहा कि 'नवाब राजा' ऐसा गीत है जिसमें भोजपुरी संगीत की मिठास के साथ आधुनिक संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। हमने इसे पूरे मन से तैयार किया है और दर्शकों से मिल रहा प्यार हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गीत लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट और समारोहों की पहली पसंद बना रहेगा।

मजबूत टीम ने तैयार किया है 'नवाब राजा'

'नवाब राजा' के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बंटी अरोड़ा ने किया है। गाने के निर्माता सुरिंदर यादव हैं और महेंद्र यादव ने क्रिएटिव हेड के रूप में पूरे प्रोजेक्ट को आकर्षक रूप देने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की नई पसंद बन रहा है 'नवाब राजा'

रिलीज के कुछ ही समय में 'नवाब राजा' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि यह गीत आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट और आयोजनों की पहली पसंद बन सकता है। दमदार आवाज़, बेहतरीन संगीत और आकर्षक वीडियो के साथ यह गाना लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

और पढ़ें: 450 करोड़ के बजट वाली शाहरुख खान की 'किंग' के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या बनेगी ब्लॉकबस्टर?

नेहा कक्कड़ ने खोला शादी का राज, परिवार ने सिर्फ 20 मिनट की मुलाकात में दे दी थी रजामंदी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' हंसाती है या करती है बोर? अजय देवगन की फिल्म देख क्या बोले लोग?
आमिर खान बनाएंगे 'सिल्क्यारा 41', कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया का भी साथ