MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 450 करोड़ के बजट वाली शाहरुख खान की 'किंग' के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या बनेगी ब्लॉकबस्टर?

450 करोड़ के बजट वाली शाहरुख खान की 'किंग' के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या बनेगी ब्लॉकबस्टर?

450 करोड़ के बजट में बन रही शाहरुख खान की 'किंग' को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए 900 करोड़ रुपये कमाने होंगे। जानिए क्यों बढ़ी फिल्म की चुनौती। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 10 2026, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। लेकिन जितनी बड़ी फिल्म है, उतनी ही बड़ी इसकी चुनौती भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 450 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही 'किंग' को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 900 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

450 करोड़ के बजट पर बन रही है 'किंग'

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग' का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये है। यह शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। बड़े स्टारकास्ट, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन क्वालिटी और वीएफएक्स पर भारी खर्च किया गया है।

36
Image Credit : instagram

शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ आएंगे नजर

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की जोड़ी है। सुहाना ने ओटीटी पर डेब्यू किया था, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पहली बार अपने पिता के साथ दिखाई देंगी। ऐसे में फैंस इस ऑन-स्क्रीन पिता-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

46
Image Credit : Asianet News

अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ बनेंगे विलेन

'किंग' में अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ निगेटिव रोल में नजर आएंगे। दोनों का सामना सीधे शाहरुख खान से होगा। इसके अलावा अरशद वारसी भी फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

56
Image Credit : instagram

सिद्धार्थ आनंद का एक्शन होगा बड़ा आकर्षण

'पठान' जैसी 1000 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर कई लोग पहले से ही इसे अगली ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म ट्रेड में आमतौर पर किसी फिल्म को ब्लॉकबस्टर तब माना जाता है, जब वह अपने बजट से लगभग दोगुनी कमाई करती है। ऐसे में यदि 'किंग' का बजट 450 करोड़ रुपये है, तो इसे कम से कम 900 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Review: 'धमाल 4' में हंसी का डबल डोज या पुराना फॉर्मूला? पढ़ें फुल रिव्यू

66
Image Credit : X

शाहरुख की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बढ़ी उम्मीदें

पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है।

  • पठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
  • जवान ने भी 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रचा।
  • चेन्नई एक्सप्रेस अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही।
  • हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
  • वहीं डंकी ने भी दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।

और पढ़ें: Ikka First Review: सनी देओल-अक्षय खन्ना की जोड़ी ने मचाया तहलका, जानिए क्या है 'इक्का' की कहानी?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka First Review: सनी देओल-अक्षय खन्ना की जोड़ी ने मचाया तहलका, जानिए क्या है 'इक्का' की कहानी?
Recommended image2
'धमाल 4' कितने करोड़ में बनी? जानिए अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट की फीस
Recommended image3
नेहा कक्कड़ ने खोला शादी का राज, परिवार ने सिर्फ 20 मिनट की मुलाकात में दे दी थी रजामंदी
Recommended image4
Dhamaal 4 Movie Review: 'धमाल 4' में हंसी का डबल डोज या पुराना फॉर्मूला? पढ़ें फुल रिव्यू
Recommended image5
'स्टरलिंग प्वाइंट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, ग्रेसी अब्राम्स का नया गाना शामिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved