'मुंह में कपड़ा, हाथ बंधे और वो जबरदस्ती कर रहे...', एक्ट्रेस ने सुनाई बहन की दहलाने वाली कहानी

Published : Aug 21, 2026, 09:08 AM IST
Kangana-Sharma-Sad

सार

कंगना शर्मा का शॉकिंग इंटरव्यू वायरल हो गया है। उन्होंने बहन की जिंदगी से जुड़ी भयावह घटनाएं याद की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, जबरन शादी, शोषण, बीमारी और बहन को न बचा पाने का दर्द बताया।

एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन की जिंदगी से जुड़े बेहद दर्दनाक और भयावह चैप्टर्स को याद किया। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बचपन में उनके पिता घर में उन्हें, उनकी मां और बहन को पीटते थे। कंगना ने अपनी बहन की शादी के बाद कथित शोषण, जबरन देह व्यापार में धकेले जाने और घरेलू हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बहन ने बचने के लिए परिवार से मदद मांगी, लेकिन हालात नहीं बदले। कंगना के मुताबिक, बाद में बहन की दोबारा शादी कराई गई और उसकी सेहत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार कैंसर और टीबी से उसकी मौत हो गई।

कंगना शर्मा ने बहन की जिंदगी को लेकर क्या खौफनाक खुलासा किया?

ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने बताया कि उनकी बहन की शादी जिस परिवार में हुई थी, बाद में उन्हें कथित तौर पर पता चला कि वहां देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां होती थीं। उन्होंने बताया कि जब वह करीब 14 साल की थीं और बहन के ससुराल गई थीं, तब रात में उन्होंने एक बेहद परेशान करने वाला दृश्य देखा। बकौल कंगना,

जिस घर में मेरी बहन की शादी हुई, बाद में पता चला कि वहां वेश्यावृत्ति का काम होता है। हमारे यहां शादी के बाद फर्स्ट नाइट पर दूल्हा-दुल्हन को नहीं सुलाया जाता। अगले दिन जब दुल्हन पगफेरे के बाद ससुराल वापस आती है, तब उनकी फर्स्ट नाइट होती है। तो पगफेरे पर मैं बहन के साथ उसके ससुराल गई थी। मैं 14 साल की थी और रात में वॉशरूम जाने के लिए उठी। मैंने देखा कि मेरी बहन के मुंह में कपड़ा डाला हुआ था, हाथ बांधे हुए थे और वो उसके साथ जबरदस्ती रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने उनसे किसी तरह उन्हें घर ले जाने की गुहार लगाई थी, लेकिन उस उम्र में कंगना खुद को असहाय महसूस कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : 'अपनी पैंटी उतारकर...', कंगना से हुई ऐसी गंदी डिमांड तो क्या दिया जवाब?

बहन के ससुराल में तहखानों को देखकर कंगना क्यों डर गई थीं?

कंगना के मुताबिक, उनकी बहन के ससुर ने उन्हें घर दिखाने के बहाने नीचे ले जाने की कोशिश की। उन्होंने बताया,

उसके ससुर आए और बोले कि आ जाओ तुम्हें घर दिखाता हूं। मेरी बहन बोली कि नहीं, नहीं इसको घर नहीं देखना। ये ठीक है इसको मेरे साथ ही छोड़ दो। तो मैंने कहा कि नहीं, नहीं मैं तो देखूंगी घर मौसा जी के साथ। तो वो मुझे नीचे लेकर गए। एक तहखाना बना हुआ, दूसरा और तीसरा तहखाना बना हुआ है। वहां से लोग निकल रहे हैं। तो मेरी बहन मेरा हाथ छुड़वाकर मुझे वहां से ऊपर लेकर आ गई। वो बोली कि घर चलते हैं, फिर बात करते हैं।

पिता ने बहन के ससुराल लौटने से मना करने पर क्या किया?

कंगना ने दावा किया कि घर लौटने के बाद उनकी बहन ने पिता से साफ कहा था कि वह उस घर में वापस नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा,

फिर हम घर गए और मेरी बहन ने बोला कि पापा मैं अब उस घर में नहीं जाऊंगी। तो मेरे पापा ने उसे थप्पड़ मारा। उसकी नाक से खून आया बहुत। पापा बोले कि तुम लड़कियां कहीं नहीं टिकोगी। अब शादी हो गई है और तुम्हें वहां पर भी नहीं टिकना है। तो फिर वापस वो चली गई। एक हफ्ते तक उसका कुछ अता पता नहीं था।

बहन ने चिट्ठियों के जरिए परिवार से क्या मदद मांगी थी?

कंगना के मुताबिक, बाद में उनके पिता जब बहन को लेने गए तो उन्हें कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन दूसरे घर की तरफ चिट्ठियां डालकर परिवार से उसे बचाने की गुहार लगाती थी। कंगना ने कहा,

मेरी बहन साइड से दूसरे घर में चिट्ठियां डालती थी कि मुझे बचा लो। मेरे घरवालों को बता दो, मुझे बचा लो। मेरे पापा गए तो उन्हें घर से निकाल दिया। पापा को कुछ एक्टिविटी वहां दिखी तो वो गए अंदर। मेरी बहन बोली कि कैसे भी करके वहां से निकालें।

उन्होंने दावा किया कि उनकी बहन कथित तौर पर इतने गहरे मानसिक आघात में थी कि करीब एक साल तक बिस्तर से नहीं उठ सकी। कंगना ने यह भी कहा कि बाद में परिवार को कथित तौर पर पता चला कि उसे नशीली गोलियां दी जाती थीं।

तलाक के बाद बहन की दोबारा शादी कैसे कराई गई?

कंगना ने दावा किया कि उनकी बहन का तलाक कराने के बाद उनके पिता ने बिना मर्जी उसकी दोबारा शादी एक हलवाई से कर दी। उन्होंने बताया,

पापा ने उसका तलाक करवा दिया, लेकिन फिर से उसकी शादी करवा दी। वो एक रुपया देकर आ गए और हलवाई के साथ शादी फिक्स कर दी। बहन ने मना किया और कहा कि मैं तैयार नहीं हूं, तो पापा ने कहा कि तो फिर कोठा खोल लो, तुम ये हो, तुम रं* यां हो। हमसे अगर कुछ भी गलती हो गई तो गंदा-गंदा बोलते थे। गालियां देते थे।

यह भी पढ़ें : गोविंदा की मां ने सुनीता को लेकर दी थी सख्त चेतावनी, वायरल हुआ इंटरव्यू!

बहन की सेहत कैसे बिगड़ती चली गई?

कंगना ने बताया कि दूसरी शादी के बाद उनकी बहन की हालत लगातार खराब होती गई। वे बताती हैं,

हलवाई से शादी हो गई तो उसने पहली रात में ही शुरू कर दिया और बोलने लगा कि पहले वाले के साथ तो करवाकर आ गई। उसके साथ करके आई है तो यहां भी कर। बहन ने कहा कि मुझे टाइम दो थोड़ा। मुझे फिजिकल टच से डर लगता है। वहां से दो साल के अंदर उसकी ऐसी हालत हो गई कि उसे टीबी हो गया, उसको कैंसर भी हो गया और हमें पता तक नहीं चला। उसे कुछ दिखता नहीं था। आज तक मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाई।

बहन को खोने की बात करते हुए कंगना इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि आज उनके पास आर्थिक रूप से काफी कुछ है, लेकिन बहन की कमी और उसे बचा न पाने का पछतावा हमेशा बना रहेगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'अपनी पैंटी उतारकर...', एक्ट्रेस कंगना से हुई ऐसी गंदी डिमांड तो क्या दिया जवाब?
'होंठ सूज जाते हैं...', तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने बताई बोल्ड मूवी शूटिंग का सच