Karuppu Collection Day 1: एक दिन देरी से आई 'करुप्पु' ने किया धमाका, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

Published : May 16, 2026, 10:21 AM IST
Karuppu Box Office Report

सार

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म 'करुप्पु' रिलीज से पहले विवाद, शो कैंसिल और फाइनेंशियल संकट झेलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करने में सफल रही। इस फिल्म को तमिलनाडु में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन दर्ज किया। इतना ही नहीं, फिल्म के तेलुगु वर्जन ने भी शानदार ओपनिंग की है।

सूर्या की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ तमाम विवादों और आखिरी वक्त की मुश्किलों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से एक दिन पहले तक फिल्म के शोज कैंसिल होने और फाइनेंशियल संकट की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था। हालांकि थिएटरों में आते ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कई जगह फैंस का भारी एक्साइटमेंट देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत शुरुआत करते हुए शानदार कलेक्शन दर्ज किया है। खास बात यह है कि ‘आरू’ के लगभग दो दशक बाद सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘करुप्पु’

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, Karuppu ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 15.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसमें से फिल्म के तमिल वर्जन ने लगभग 13.10 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने तकरीबन 2.40 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म देशभर में 4891 शोज में रिलीज हुई थी। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 50.35 प्रतिशत दर्ज की गई। मॉर्निंग शोज में जहां 24.54 प्रतिशत फुटफॉल रहा, वहीं शाम और रात के शोज में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नाइट शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 75.15 प्रतिशत तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1 :'पति पत्नी और वो 2' का बुरा हाल! पहले दिन की बस इतनी कमाई

'करुप्पु' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी दिखाया दम

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया। यहां इस फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका दुनियाभर में पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 21.93 रुपए हो गया है। हालांकि, यह सूर्या की पिछली बड़ी ओपनर Kanguva का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। ‘कंगुवा’ ने पहले दिन भारत में ही करीब 24 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। जबकि दुनियाभर में इसकी ओपनिंग लगभग 39.50 करोड़ रुपए की रही थी।

'करुप्पु' की रिलीज से पहले मचा था बवाल?

आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसके कई शोज अचानक कैंसिल कर दिए गए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी Dream Warrior Pictures के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु को फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से रिलीज प्रभावित हुई। तमाम विवादों के बावजूद एक दी के डिले ही नहीं, लेकिन इस फिल्म को 15 मई को थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया। फिल्म रिलीज होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा “डियर ऑल… हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद! #करुप्पु #वीरभद्रुडु आज से!” यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 OTT: 'धुरंधर 2' के लिए पाकिस्तान में पागलपन, आधी रात नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े लोग

कैसी है फिल्म 'करुप्पु' की कहानी?

फिल्म में सूर्या एक ऐसे फाइटर के किरदार में नजर आते हैं, जो कोर्टरूम में भी लड़ाई जीतना जानता है। फिल्म में उनका किरदार एक वकील का है। इस फिल्म की कहानी न्याय और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सूर्या और तृषा के अलावा स्वासिका, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुभ्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1 :'पति पत्नी और वो 2' का बुरा हाल! पहले दिन की बस इतनी कमाई
Dhurandhar 2 OTT: 'धुरंधर 2' के लिए पाकिस्तान में पागलपन, आधी रात नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े लोग