Karuppu Collection Day 3: सूर्या की 'करुप्पु' का कलेक्शन 100 करोड़ पार, तीसरे दिन कूटे इतने CR

Published : May 18, 2026, 08:10 AM IST
Karuppu Worldwide Collection

सार

Karuppu Worldwide Collection Day 3 : सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने तीसरे दिन जबरदस्त उछाल लेते हुए शानदार कमाई की और वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। सोशल मीडिया पर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और थिएटर्स में फैन्स के सेलिब्रेशन का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिख रहा है।

सूर्या की लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा फायदा टिकट खिड़की पर मिलता दिख रहा है। थिएटर्स से सामने आ रहे वीडियोज में फैन्स फिल्म के कई सीन्स पर डांस और हूटिंग करते नजर आ रहे हैं। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा में सूर्या का दमदार अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

तीसरे दिन ‘करुप्पु’ ने कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसमें से 24.20 करोड़ रुपए की कमाई फिल्म के तमिल वर्जन ने की, जबकि 4.15 करोड़ रुपए इसके तेलुगु वर्जन ने कूटे। अगर दूसरे दिन की कमाई (24.15 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 17.4 फीसदी का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!

'करुप्पु' का कुल कलेक्शन कितना हुआ

फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 68 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।देशभर में 6818 शोज में चल रही इस फिल्म के तमिल वर्जन ने अब तक 57.70 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 10.30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया है।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Postponed : क्यों पोस्टपोन हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', अब कब होगी रिलीज?

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार हुई 'करुप्पु'

भारत के साथ-साथ 'करुप्पु' विदेशों में भी जमकर नोट छाप रही है। तीसरे दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 13 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो यह फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को पार करते हुए लगभग 120.75 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

कैसी है ‘करुप्पु’ की कहानी?

‘करुप्पु’ में सूर्या एक ऐसे फाइटर के किरदार में नजर आए हैं, जो कोर्टरूम में भी अपने विरोधियों को मात देना जानता है। फिल्म में उन्हें एक वकील के रूप में भी दिखाया गया है। एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा के मिश्रण ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। ‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा स्वासिका, इंद्रांस, योगी बाबू, शिवदा, नैटी सुभ्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!
Shocking Bollywood Divorce: वो 6 कपल जिनके तलाक ने चौंकाया, एक जोड़ा 19 साल बाद हुआ था अलग