Dhamaal 4 Postponed Reason: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह जानकर झटका लगेगा की अब यह फिल्म पहले से तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पोस्टपोन हो गई है। इतना ही नहीं, इसकी नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
बॉलीवुड के 2026 रिलीज कैलेंडर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, ताकि इसका सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' से ना हो। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है। माना जा रहा है कि दोनों सितारे नहीं चाहते थे कि दो बड़ी कॉमेडी फिल्में एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाएं। अब दोनों फिल्मों को थिएटर्स में अलग-अलग स्पेस मिलेगा, जिससे वर्ड ऑफ माउथ और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को फायदा मिलने की उम्मीद है।

‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट
पहले 'धमाल 4' को 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि फिल्म का सीधा असर 'वेलकम टू दि जंगल' की कमाई पर ना पड़े। रिपोर्ट में ट्रेड से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने आपस में बातचीत कर यह हल निकाला है। दोनों सितारों का मानना था कि अगर दो बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्में एक हफ्ते के अंदर रिलीज होंगी, तो इसका असर दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर पड़ेगा। ऐसे में दोनों ने टकराव के बजाय समझदारी दिखाते हुए रिलीज डेट्स को अलग रखने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : Ajay Devgn की 'दृश्यम 3' पर सबसे बड़ा अपडेट, मलयालम फिल्म की नक़ल या अलग होगी कहानी? जानें यहां
‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट
'वेलकम टू दि जंगल' का डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं। 26 जून 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म! जानिए कब होगी रिलीज?
‘धमाल 4’ में लौटेंगे पुराने फेवरेट चेहरे
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म में संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद, उपेन्द्र लिमये और रवि किशन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
