
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर Karuppu बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 15 मई को रिलीज हुई इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार कमाई कर ट्रेड पंडितों को चौंका दिया था, लेकिन असली सरप्राइज सोमवार के आंकड़ों ने दिया। वीकडे होने के बावजूद फिल्म ने दमदार कलेक्शन करते हुए भारत में ₹82.30 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि Karuppu अब सूर्या की पिछली कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म की सफलता से पूरी टीम एक्साइटेड है और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी फिल्म की टीम को खास बधाई दी है।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक Karuppu ने सोमवार को भारत में ₹14.30 करोड़ नेट कलेक्शन किया। आमतौर पर वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन Karuppu ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन ₹82.30 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Star Cast Fees: कितना है 'दृश्यम 3' की बजट? स्टार कास्ट ने कितनी-कितनी फीस ली?
फिल्म ने शुक्रवार को ₹15.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दरअसल फिल्म को गुरुवार रिलीज नहीं मिल पाई क्योंकि प्रोडक्शन हाउस Dream Warrior Pictures को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद फिल्म ने वीकेंड में जोरदार ग्रोथ दिखाई। फिल्म का चार दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
वीकेंड के दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी मजबूत रही, जिसका फायदा कलेक्शन में साफ दिखाई दिया।
Karuppu अब सूर्या की पिछली फिल्मों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बेहद कम समय में उनके कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनकी ये फ़िल्में अब 'करुप्पु' से पीछे हैं:-
सिर्फ 4 दिनों में Karuppu इन सभी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। खास तौर पर तमिल वर्जन में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि तेलुगु डब वर्जन का प्रदर्शन थोड़ा धीमा है। तमिल और तेलुगु वर्जन की 4 दिन की कमाई क्रमशः ₹69.8 करोड़ और ₹12.50 करोड़ रुपए हुई।
यह भी पढ़ें : कौन है Sanjay Dutt की यह ऑनस्क्रीन बीवी, जो उनसे 38 साल छोटी, सेट पर बेटा-बेटा कहकर बुलाते थे?
भारत में कमाई के मामले में 'करुप्पु' 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। टॉइस साल की टॉप 5 तमिल फ़िल्में और उनकी कमाई इस प्रकार हैं :-
सोमवार को फिल्म के निर्माता एसआर प्रभु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म की टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे। फिल्म के आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट किया गया, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय ने हमारे निर्माता एसआर प्रभु को सूर्या की #Karuppu की भव्य सफलता के लिए दिल से शुभकामनाएं और बधाई दी है। उनकी शुभकामनाएं पाना हमारी पूरी टीम के लिए बेहद खास और भावुक पल है।” हालांकि इस मुलाकात में सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी मौजूद नहीं थे।
Karuppu एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी उन्होंने रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी के अलावा इंद्रांस, नैटी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।