
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में है। दोनों की शादी और एक-दूसरे को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। कश्मीरा ने प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या आज के दौर में सच्चा प्यार वाकई मौजूद है।
हालांकि, कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में गोविंदा, सुनीता आहूजा या किसी और का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनकी पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर आसमान में दिल के आकार की आकृति वाली एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने प्यार को लेकर कई सवाल किए। एक्ट्रेस ने लिखा कि क्या सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? क्या यह सच में मौजूद है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसे खास महसूस कराने के लिए उसके लिए कुछ करे। कश्मीरा ने अपने पोस्ट में लिखा-
तो क्या सच्चा प्यार ऐसा ही दिखता है? क्या सच्चा प्यार वाकई मौजूद है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए इतना खर्च कर उसे खास महसूस करा सके? इस तरह का प्यार कहां है और वह इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर मैं काफी निराश हूं। मुझे लगता है कि मुझे वास्तविकता का सामना करने के लिए एक ‘रियलिटी चेक’ की जरूरत है।
कश्मीरा की यह पोस्ट उस वक्त सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता टूटने के कगार पर है। सुनीता का आरोप है कि गोविंदा का किसी यंग लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वो नई हीरोइन का 'शुगर डैडी' है। वहीं, गोविंदा ने अपनी पत्नी के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो अपनी भाषा पर लगाम लगाएं। वो गलत बयानबाजी करके उनकी छवि को खराब कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।