KBC 18 का इस दिन होगा प्रीमियर, नई थीम ला रहा अमिताभ बच्चन का क्विज शो

Published : Jul 18, 2026, 02:02 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन

सार

KBC 18 On air Time and date: अमिताभ बच्चन की मेजबानी और नई थीम के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 18' एक बार फिर दर्शकों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और प्रेरणा का शानदार मिश्रण लेकर आने वाला है।

टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। महानायक अमिताभ बच्चन के होस्ट किए जाने वाले इस शो ने पिछले 17 सीजन में करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। अब मेकर्स ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार शो एक नई सोच और नए कॉन्सेप्ट के साथ वापस आ रहा है। मेकर्स का कहना है कि इस सीजन की थीम 'सोचना पड़ेगा' होगी, जो सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सही समय पर ज्ञान का इस्तेमाल करने की क्षमता पर बेस्ड है।

कब से शुरू होगा KBC 18?

'कौन बनेगा करोड़पति 18' का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 से Sony Entertainment Television पर होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। टीवी के अलावा दर्शक इसे SonyLIV पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी KBC नई थीम के साथ दर्शकों के सामने आएगा। 'सोचना पड़ेगा' थीम का उद्देश्य यह बताना है कि आज के दौर में केवल जानकारी होना काफी नहीं है। 

असली सफलता उसी को मिलती है, जो अपने ज्ञान को सही तरीके से समझकर, जोड़कर और सही समय पर उसका उपयोग कर सके। यानी इस बार प्रतियोगियों को सिर्फ सवालों के जवाब याद होने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें अपनी सोच और तर्कशक्ति का भी इस्तेमाल करना होगा।

और पढ़ें -  SRK की ऑनस्क्रीन बेटी इस बीमारी का रहीं शिकार, कई साल तक नहीं कर पाईं यकीन

17 सीजन से कायम है लोकप्रियता

साल 2000 में शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल रियलिटी शोज में गिना जाता है। अमिताभ बच्चन की दमदार होस्टिंग, प्रेरणादायक बातचीत और प्रतियोगियों की संघर्ष भरी कहानियां इस शो को हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा बनाती हैं। पिछला सीजन 11 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था और 2 जनवरी 2026 को खत्म हुआ। इस सीजन में आम प्रतियोगियों के अलावा कई बड़े सितारों ने भी शो में हिस्सा लिया, जिनमें जयदीप अहलावत, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे समेत कई सेलिब्रिटी शामिल रहे।

शो खत्म होने पर भावुक हुए थे अमिताभ बच्चन

KBC 17 की शूटिंग खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि शो खत्म होने के बाद उन्हें काम की कमी काफी महसूस होती है। वहीं, सीजन फिनाले के दौरान उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘जब भी मैं आपके बीच लौटा, आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। जब मैं हंसा, आप भी मेरे साथ हंसे और जब मेरी आंखें नम हुईं, तब आपने भी मेरे साथ भावनाएं साझा कीं।’ उन्होंने यह भी कहा कि KBC सिर्फ दर्शकों की वजह से ही आज इस मुकाम पर है।

और पढ़ें -  सोनम वांगचुक नहीं तो किस पर बेस्ड था '3 इडियट्स' के रैंचो का रोल? सामने आया सच

अमिताभ बच्चन की आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार 'कल्कि 2898 AD' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी लीड रोल में दिखाई दिए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'वाराणसी' की मंदाकिनी का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रियंका चोपड़ा दिखीं धाकड़ अंदाज में
'किसको सीता बना दिया?' 4000 करोड़ की 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के दिग्गज एक्टर