Sana Saeed Food Anxiety and Bulimia Struggle: सना सईद की कहानी यह बताती है कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को छिपाने के बजाय समय रहते पहचानना और एक्सपर्ट की मदद लेना बेहद जरूरी है। इससे न केवल सही इलाज संभव है, बल्कि हेल्दी लाइफ भी जी सकता है।

बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजलि का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सना सईद ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है। सना ने बताया कि वह कई सालों तक Bulimia Nervosa नाम की गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर (Eating Disorder) से जूझती रहीं। लंबे समय तक उन्हें खुद भी समझ नहीं आया कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो में सना ने अपनी मेंटल और इमोशनल लड़ाई के बारे में खुलकर बताया और उन लोगों से भी मदद लेने की अपील की, जो इसी तरह की समस्या से गुजर रहे हैं।

आखिर क्या है ये बीमारी?

सना सईद ने बताया कि बचपन से ही उन्हें खाने को लेकर अजीब तरह की चिंता रहती थी। वह अक्सर अकेले में खाना चाहती थीं और इस डर में रहती थीं कि कहीं कोई उन्हें जरूरत से ज्यादा खाते हुए न देख ले। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा लगता था कि मैं अकेले में खाना चाहती हूं और अगर कोई मुझे देख लेगा तो क्या सोचेगा। कई सालों तक मुझे लगा कि मुझमें ही कोई कमी है।’

और पढ़ें -  'धमाल 4' ने 8वें दिन किया बड़ा धमाका, 100 करोड़ क्लब में ली धमाकेदार एंट्री!

एक किताब ने बदल दी जिंदगी

सना ने बताया कि 'The Bulimia Help Method' नाम की किताब पढ़ने के बाद उन्हें पहली बार समझ आया कि वह किस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने यह किताब पढ़नी शुरू की, तब मुझे समझ आया कि आखिर मेरे साथ क्या हो रहा है। इतने सालों तक मैं इस सच्चाई का सामना करने से डरती रही।’ सना के मुताबिक, अपनी बीमारी को स्वीकार करना उनके लिए सबसे कठिन कदम था। उन्होंने बताया, ‘मैं खुद से कहती थी कि शायद मुझे कोई ईटिंग डिसऑर्डर है, लेकिन यह Bulimia नहीं हो सकता। क्योंकि इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल था। बचपन में मैंने कभी इस बीमारी के बारे में सुना ही नहीं था।’

View post on Instagram

अब पूरी तरह ठीक हैं सना सईद

अपने पोस्ट के कैप्शन में सना ने बताया कि अब वह पूरी तरह हेल्दी हैं और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर महसूस करती हैं। उन्होंने लिखा, ‘आज मैं पूरी तरह ठीक हूं। अब मैं अपने शरीर और अपनी जिंदगी दोनों के साथ सहज महसूस करती हूं।’ सना ने उन लोगों के लिए भी खास संदेश दिया जो मानसिक तनाव या ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें या किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से मदद लें। मदद मांगना कमजोरी नहीं है।’

और पढ़ें - सोनम वांगचुक नहीं तो किस पर बेस्ड था '3 इडियट्स' के रैंचो का रोल? सामने आया सच

क्या होता है Bulimia Nervosa?

Bulimia Nervosa एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा ईटिंग डिसऑर्डर है। इसमें व्यक्ति बहुत अधिक मात्रा में खाना खा लेता है (Binge Eating) और फिर वजन बढ़ने के डर से उसे उल्टी करके बाहर निकालने या अन्य अस्वस्थ तरीकों से कैलोरी कम करने की कोशिश करता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गंभीर असर डाल सकता है। सना सईद के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है। कई लोगों का मानना है कि किसी पब्लिक फिगर का मेंटल हेल्थ और ईटिंग डिसऑर्डर जैसे सेंसटिव टॉपिक पर खुलकर बात करना समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।