अजय देवगन की 'धमाल 4' ने रिलीज के 8वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ नेट क्लब में एंट्री कर ली। अब फिल्म की नजर ₹150 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब पर है।
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए भारत में 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में एंट्री कर ली है। फैमिली ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। हालांकि अब दूसरे वीकेंड में फिल्म के सामने क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'द ओडिसी' की चुनौती होगी, जिससे मल्टीप्लेक्स और प्रीमियम स्क्रीन पर असर पड़ सकता है।
'धमाल 4' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुकवार 5.35 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 101.35 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120.85 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन रहा। सोमवार को गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म ने स्थिर कमाई करते हुए पहले हफ्ते का कुल 96 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया।
दुनियाभर में 'धमाल 4' का कितना कलेक्शन हो चुका है?
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। आठवें दिन फिल्म ने विदेशों में 0.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ कुल ओवरसीज ग्रॉस 18.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 139.60 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के लिए असली परीक्षा अब दूसरे वीकेंड में होगी। 17 जुलाई 2026 को क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म IMAX और प्रीमियम स्क्रीन का बड़ा हिस्सा अपने नाम कर सकती है। हालांकि दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है, लेकिन मल्टीप्लेक्स ऑक्यूपेंसी पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
दिनवार कितना रहा 'धमाल 4' का कलेक्शन?
- पहला हफ्ता: ₹96.00 करोड़ (इंडिया नेट)
- आठवां दिन: ₹5.35 करोड़ (प्रारंभिक अनुमान)
- कुल इंडिया नेट: ₹101.35 करोड़
'धमाल 4' में कौन-कौन से सितारे हैं?
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' साल 2007 में शुरू हुई सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई कड़ी है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और अंजलि आनंद समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी खजाने की तलाश के दौरान होने वाली मजेदार घटनाओं और हास्यास्पद परिस्थितियों पर आधारित है।
