यश के बाद अब 21 साल बड़े एक्टर संग कियारा आडवाणी का रोमांस? सुपरनैचुरल थ्रिलर का प्लॉट तैयार

Published : Aug 19, 2026, 01:34 PM IST
kiara advani saif ali khan

सार

कियारा आडवाणी जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नजर आएंगी। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक इंटेंस सुपरनैचुरल थ्रिलर में सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। मां बनने के बाद उनकी ये पहली मूवी होगी, जिसमें वो बोल्ड किरदार में दिखाई देने वाली हैं। साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इसी बीच कियारा की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा आडवाणी एक सुपरनैचुरल इंटेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकती हैं, जिसमें उनके साथ पहली बार सैफ अली खान दिखाई देंगे।

सैफ अली खान के साथ पहली बार काम करेंगी कियारा

अपने करियर में कई बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी कियारा आडवाणी अब खुद से 21 साल बड़े सैफ अली खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा जल्द ही एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ सकते हैं।फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कहानी काफी अलग और रोमांचक होने वाली है।

सुपरनैचुरल एलिमेंट्स से भरपूर होगी फिल्म

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा और सैफ की यह फिल्म एक इंटेंस थ्रिलर होगी, जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट्स भी शामिल किए जाएंगे। इसका मतलब है कि फिल्म की कहानी में रहस्य और रोमांच के साथ भूत-प्रेत, आत्माओं या किसी रहस्यमयी शक्ति से जुड़े पहलू भी देखने को मिल सकते हैं। लांकि, फिल्म की कहानी और कियारा-सैफ के किरदारों को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

और पढ़ें: 15 अगस्त का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? ‘गदर 2’ से ‘स्त्री 2’ तक, इन फिल्मों ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन

इस फिल्म के जरिए राइटर कनिका ढिल्लों डायरेक्शन की कमान संभालेंगी। कनिका ढिल्लों अपनी अलग तरह की कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब उनका यह नया प्रोजेक्ट भी काफी दिलचस्प माना जा रहा है। हालांकि, अभी फिल्म के टाइटल, बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

क्या है टॉक्सिक की रिलीज डेट?

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: OTT Releases: ‘लैंटर्न्स’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 10 धमाकेदार मूवीज और सीरीज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता तो मचा बवाल, ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर देख भड़क उठे लोग
‘आवारापन’ की नाकामी का बदला है ‘आवारापन-2’? विशाल भट्ट ने 19 साल बाद बताई सीक्वल की असली वजह