
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन-2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाए हुए है। वीकेंड के बाद वीक डे में भी यह मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 5 दिन में यह मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अपने बजट से दो गुना से ज्यादा इसने कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माता विशाल भट्ट ने बताया कि उन्होंने ‘आवारापन’ का सीक्वल क्यों बनाया। उसके पीछे क्या मकसद था। ‘आवारापन’ की नाकामयाबी को कामयाबी में बदलने की सोच ने सीक्वल बनाने पर मजबूर किया।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विशाल भट्ट ने बताया कि साल 2007 में आई‘आवारापन’उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, अच्छी मूवी होने के बाद भी इसे असफलता मिली। फिल्म के आलोचकों और दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिला था, लेकिन टिकट खिड़की पर इसका परफॉर्मेंस सही नहीं रहा। बाद में मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसकी पॉपुलरिटी बढ़ गई।
विशाल भट्ट के मुताबिक, ‘आवारापन-2’ के जरिए वह पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस फेलियर को ‘रिक्लेम’ करना चाहते थे। उनका मानना था कि पहली फिल्म में जो क्षमता थी, उसे उस समय बॉक्स ऑफिस पर सही रिजल्ट नहीं मिल पाया था। इसलिए उन्होंने ‘आवारापन-2’ बनाई।
‘आवारापन-2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। मूल फिल्म से उनका यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। सीक्वल में उनकी वापसी ने पुरानी फिल्म के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Spider-Man Brand New Day ने भारत में रचा इतिहास, इतने करोड़ के पार पहुंची कमाई
गौरतलब है कि 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इमरान हाशमी और श्रिया सरन की इस फिल्म को भले ही समीक्षकों की पॉजिटिव रिएक्शन मिला था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही थी। बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब ‘आवारापन-2’ की मजबूत कमाई ने कहानी को पूरी तरह पलट दिया है।
इसे भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ की आंधी में उड़ी ‘बंटवारा 1947, 5वें दिन कमाई का अंतर देख उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।