
Lock Upp Season 2 में इन दिनों हर एपिसोड के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है। 22 जुलाई के एपिसोड में शिल्पा शिंदे द्वारा हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'लवबर्ड्स' कहने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। इस मुद्दे पर दोनों कलाकारों ने खुलकर नाराजगी जताई और शिल्पा को जमकर जवाब दिया।
विवाद की शुरुआत जिम मैट को लेकर हुई बहस से हुई, लेकिन बात जल्द ही हर्षद और शिवांगी के रिश्ते पर पहुंच गई। शिल्पा ने दोनों को 'लवबर्ड्स' कहा, जिस पर हर्षद भड़क गए। उन्होंने साफ कहा कि वह और शिवांगी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हर्षद ने शिल्पा से कहा कि इस तरह की बातें करना गलत है और इससे शिवांगी की छवि पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शिवांगी के परिवार ने उसकी जिम्मेदारी सौंपी है और वह उसी भरोसे को निभा रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब ‘लॉकअप 2’ में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर टिप्पणी की हो। पिछले कुछ एपिसोड में वह बार-बार दोनों के कथित रिलेशनशिप पर सवाल उठाती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने शिवांगी के को-स्टार्स के साथ अफेयर की बात कही थी और उनकी निजी जिंदगी व वर्जिनिटी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई।
🚨 TOMORROW'S PROMO: Explosive showdown!
Harshad & Shivangi take on Shilpa Shinde, with Harshad slamming her over the "love birds" remark. 👀💥
Whose side are you on? 👇#LockUpp2 #LockUpp #HarshadChopda #ShivangiJoshi #ShilpaShinde #NetflixIndia pic.twitter.com/PkcWcSbUY9— 𝐃𝐚𝐢𝐥𝐲 𝐃𝐫𝐚𝐦𝐚 𝐃𝐨𝐬𝐞 (@The_Drama_Dose) July 21, 2026
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मुखीजा (द रिबेल किड) की एंट्री के बाद घर का माहौल और गर्म हो गया। घर में आते ही उन्होंने शिवांगी को बताया कि उनके पीठ पीछे शिल्पा शिंदे उनके बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही हैं। जब शिवांगी ने पूछा कि आखिर उनके रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा गया है, तब अपूर्वा ने बिना किसी का नाम लिए पूरी कहानी उन्हें बता दी। इससे शिवांगी भावुक भी नजर आईं।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में होगी Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट की एंट्री? शो में बढ़ेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा
इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय भी बंटी हुई दिखाई दी। कुछ लोगों ने हर्षद और शिवांगी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी पर बार-बार टिप्पणी करना गलत है, जबकि कुछ दर्शकों का मानना है कि रियलिटी शो में ऐसे विवाद गेम का हिस्सा होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा को श्रेया कालरा ने किया टारगेट, बोलीं- 'इसीलिए तुम्हें शो से निकाला जाता है...'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।