‘लॉकअप’ सीजन 2 में शिल्पा शिंदे ने अपने फेक एमएम का पूरा वाकया सुनाया। उसने बताया कि उसे बदनाम करने के लिए लोग किस तरह गिर गए थे। उन्होंने कहा कि मां को सबसे ज्यादा ताने सुनने को मिले थे।
टीवी की फेमस अदाकारा शिल्पा शिंदे 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट के वार का मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं। हालांकि सीरिज में मौजूद बहुत सारे कंटेस्टेंट उन्हें पसंद नहीं करते हैं, बावजूद वो वहां मजबूती से खड़ी हैं। इसके साथ ही वो अपनी जिंदगी का सच भी उजागर करती दिख रही हैं। 15 जुलाई के एपिसोड में 'भाबी जी घर पर हैं' कि अदाकारा ने बताया कि कैसे उसका फेक एमएमएस वायरल कर दिया गया था। जिसने उन्हें और उनके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचाया।
पत्रकार ने भेजा था फर्जी वीडियो
शिल्पा ने खुलासा किया कि एक पत्रकार ने उन्हें एक वीडियो भेजकर दावा किया कि यह उनका MMS है। उन्होंने बताया कि वो वीडियो जब ओपन कर रही थी, तो बहुत ही ज्यादा डरी थी। उन्हें लगा कि ये कहीं चेजिंग रूम का वीडियो तो नहीं हैं। लेकिन जब वीडियो ओपन हुआ और वो हल्का ब्लर था, तब मैंने उस भेजने वाले इंसान को कहा कि ये मैं नहीं हूं। तो उसने कहा कि फिर ये क्लिप चला दूं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस दिन उसे 4 से 5 घंटे साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में बैठने पड़े थे। अदाकारा ने आगे कि कहा कि इसके बावजूद उनके नाम से यह अफवाह तेजी से फैल गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
मां को करना पड़ा शर्मिंदगी का सामना
एक्ट्रेस ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे ज्यादा असर उनकी मां पर पड़ा। आसपास के लोगों के सवाल और अफवाहों के कारण उनकी मां को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। शिल्पा के लिए यह दौर बेहद मुश्किल था क्योंकि उन्हें अपने परिवार को भी इस मानसिक दबाव से निकालना पड़ा।
शो छोड़ने के बाद बढ़ीं मुश्किलें
शिल्पा शिंदे ने कहा कि 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के बाद उनके खिलाफ कई तरह की बातें फैलाई गईं। उनके मुताबिक, उस समय उन्हें बदनाम करने की कोशिशें हुईं और करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी भी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि समय के साथ उन्होंने इन परिस्थितियों का सामना किया और आगे बढ़ने का फैसला किया।
और पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....
शिल्पा शिंदे का वर्कफ्रंट
शिल्पा शिंदे टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद वह 'बिग बॉस 11' की विजेता भी बनीं।
और पढ़ें: Lock Upp 2 का पारा हाई, वर्जिनिटी पर शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी का उड़ाया मजाक
