Kal Ka Rashifal In Hindi: 9 सितंबर 2026 बुधवार को चंद्रमा और केतु सिंह राशि में रहेंगे, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

9 September 2026 Ka Rashifal: 9 सितंबर, बुधवार को मासिक शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसे शिव चतुर्दशी व्रत भी कहते हैं। बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां सूर्य और केतु पहले से स्थित है। केतु, चंद्रमा और सूर्य के साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

नए काम की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज मनपसंद भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ जरूरी बातें शेयर करेंगे और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको खुश रखेगा। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप इनमें काफी समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति से आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। मैनेजमेंट से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yoga 2026: मालामाल होंगी 4 राशियां! 7 सितंबर से बढ़ेगी इनकम, बनेंगे तरक्की के योग

मिथुन राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज कुछ परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। गलत लोगों की संगत से नुकसान हो सकता है, इसलिए दोस्ती के मामले में सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी तरह का विवाद न होने दें। पैसों का लालच न होने दें।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की

कर्क राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

दांपत्य जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। आपके काम समय पर पूरे होने से चिंता और तनाव कम होगा।

सिंह राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में नई डील फाइनल करने से पहले सभी जरूरी कागजात और शर्तों को ध्यान से जांच लें। काम के दबाव के कारण सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति से बचने के लिए अपनी बात शांत तरीके से रखें। गलत कामों पर ध्यान न दें।

कन्या राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आपके काम करने का तरीका बेहतर होगा और आपकी क्षमता भी निखरेगी। भविष्य को लेकर बेवजह चिंता करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा को लेकर योजना बन सकती है। किसी पुराने या अधूरे काम को पूरा करने के लिए नई योजना तैयार करेंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। बेवजह किसी पर शक करने से आपके रिश्तों में दूरी आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। आज समझदार और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज कोई नया काम शुरू करने के बजाय पुराने काम पूरे करने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर और काम के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपको अचानक कोई उपहार या खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। पैसों से जुड़ी पुरानी परेशानियों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के अटके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

ऑफिस में लोगों के बीच चल रही खींचतान या राजनीति आपको परेशान कर सकती है। मन को शांत और फोकस्ड रखने के लिए योग या एक्सरसाइज जरूर करें। पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव महसूस हो सकता है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें।

मीन राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आप अपने काम के साथ दूसरी गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। आपकी काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।