New OTT Releases: सितंबर के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर कई मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अलग-अलग जोनर के कॉन्टेंट आपको ओटीटी पर देखने को मिलेंगे। द रिवोल्यूशनरीज, घमासान, चुंबक जैसी नई फिल्में-सीरीज आपका मनोरंजन करने को तैयार है।

सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी व्यूवर्स के लिए स्पेशल रहने वाला है। इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का लगेगा। ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिनमें हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर क्राइम-थ्रिलर, हॉरर-कॉमेडी और कॉमेडी तक अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। आइए बताते हैं, उनके नाम और वो किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होंगे।

‘द रिवोल्यूशनरीज’ में दिखेगी आजादी की अनकही कहानी- प्राइम वीडियो

इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) का नाम शामिल है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी उन युवा क्रांतिकारियों पर केंद्रित है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का रास्ता चुना था।

‘घमासान’ में आमने-सामने होंगे प्रतीक गांधी और अरशद वारसी- ZEE5

क्राइम और एक्शन पसंद करने वालों के लिए 'घमासान' (Ghamasaan) खास हो सकती है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

‘द पेपर सीजन 2’ भी मचाएगी धमाल- जीओ हॉटस्टार

अगर आपको ऑफिस और न्यूजरूम की कहानियां पसंद हैं तो 'द पेपर सीजन 2' (The Paper Season 2) आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। यह सीरीज 9 सितंबर को JioHotstar पर वापसी कर रही है। दूसरे सीजन में Toledo Truth Teller के न्यूजरूम की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें न्यूजरूम की राजनीति और निजी रिश्तों की उलझनों को दिखाया जाएगा।

‘चुंबक’ लेकर आएगी कॉमेडी का तड़का- नेटफ्लिक्स

10 सितंबर को Netflix पर 'चुंबक' (Chumbak) रिलीज होगी। यह कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक ऑप्शन हो सकती है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में आप अपनी फैमिली के साथ आप इस सीरीज को एन्जॉय कर सकते हैं।

और पढ़ें: Mirzapur The Movie OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे 'मिर्जापुर: द मूवी'? जानें पूरी डिटेल

‘अली बाबा और 40 भूत’ में होगा भूतों का सामना-जीओ हॉट स्टार

हॉरर-कॉमेडी के शौकीनों के लिए 'अली बाबा और 40 भूत' Ali Baba Aur 40 Bhoot भी इस हफ्ते मनोरंजन का अलग स्वाद लेकर आएगी। यह सीरीज 11 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी। कहानी में 40 भटकती आत्माओं से जुड़ा रहस्य सामने आता है। एक न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी मिलकर इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

‘फौदा सीजन 5’ की भी वापसी- नेटफ्लिक्स

एक्शन और इंटरनेशनल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए 'फौदा सीजन 5' (Fauda Season 5) भी 8 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रहा है। ऐसे में इस हफ्ते OTT पर भारतीय कंटेंट के साथ इंटरनेशनल सीरीज का भी अच्छा ऑप्शन है।

और पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम