
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे शो के विजेता को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह दावा किया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर और पूर्व रोडीज कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी बीच शो की निर्माता एकता कपूर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने अंदाज में जवाब देकर सभी का ध्यान खींच लिया।
मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान जब पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि खबरें आ रही हैं कि श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘क्यों, अगर शिवांगी होगी तो प्रॉब्लम है क्या?’ एकता का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
जब एक अन्य फोटोग्राफर ने एकता कपूर से पूछा कि आखिर वह किसे शो का विजेता बना रही हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘मैं किसी को नहीं जिता रही भाई। मेरे हाथ में है ही नहीं।’ एकता के इस बयान से साफ हो गया कि शो का नतीजा उनके व्यक्तिगत फैसले से नहीं, बल्कि तय प्रक्रिया के तहत घोषित किया जाएगा।
हालांकि फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी को लेकर हो रही है। श्रेया कालरा पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज और विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। शो के दौरान उनकी राम कपूर, आकांक्षा चौधरी और आकांक्षा चमोला के साथ हुई बहसें काफी चर्चा में रहीं। वहीं शिल्पा शिंदे के साथ उनकी दोस्ती को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
दूसरी ओर, शिवांगी जोशी का सफर बिल्कुल अलग रहा। शुरुआत में उन्हें काफी भावुक होने की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन बाद के एपिसोड्स में उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों का मजबूती से सामना किया। उनकी दमदार वापसी और बड़ी फैन फॉलोइंग ने उन्हें विनर की रेस का मजबूत दावेदार बना दिया।
'लॉक अप: सच या सज़ा' के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे। वो फाइनलिस्ट हैं -
इन पांचों में से कोई एक कंटेस्टेंट इस सीजन का विजेता बनेगा।
और पढ़ें - नच बलिए विनर Amruta Khanvilkar की टूटी शादी? 1.5 साल से पति से रह रहीं अलग, क्या है वजह
शो के प्रोमो के मुताबिक, फाइनलिस्ट सबसे पहले एक आखिरी टास्क पूरा करेंगे। इसके बाद उन्हें सेलिब्रिटी और मीडिया जूरी के सवालों का सामना करना होगा। इस जूरी में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, शाइनी दोशी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल होंगे, जो फाइनलिस्ट्स से सवाल पूछेंगे। इसके बाद विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले को और खास बनाने के लिए शो के कई पूर्व कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। पामेला सेरेना, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला समेत कई एक्स-कंटेस्टेंट्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वहीं फाइनलिस्ट्स की शानदार परफॉर्मेंस भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले आज रात स्ट्रीम होगा। विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी जाएगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोशल मीडिया की भविष्यवाणियां सही साबित होंगी और श्रेया कालरा ट्रॉफी जीतेंगी, या फिर शिवांगी जोशी सभी को चौंकाते हुए इस सीजन की विजेता बनेंगी। इसका जवाब ग्रैंड फिनाले में ही मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।