
दलेर मेहंदी पर नशे में परफॉर्म करने के आरोप, तो भाई मीका सिंह ने खुलकर किया बचाव! मीका के मुताबिक, तबीयत ठीक न होने के बावजूद दलेर इवेंट में पहुंचे थे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दलेर के हाथ में कभी शराब का ग्लास देखा हो, तो वे गाना छोड़ देंगे।
उत्तराखंड में दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों के बीच अब उनके भाई मीका सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। कुंजापुरी मेले में दलेर के नशे में परफॉर्म करने के आरोप पर विवाद जारी है। मीका के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पहले सुनंदा शर्मा आने वाली थीं, लेकिन शो से एक दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद दलेर मेहंदी ने स्टेज संभाला। मीका ने दावा किया कि दलेर की तबियत ठीक थी, बावजूद इसके वे अपने बेड से उठे और इवेंट में पहुंचे। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल के उन आरोपों को चुनौती दी, जिनमें दावा किया गया कि दलेर शराब पीकर इवेंट में पहुंचे थे। मीका ने कहा कि कोई यदि यह साबित कर दे कि उसने कभी दलेर के हाथ में ग्लास देखा है तो वे गाना गाना ही छोड़ देंगे। सुनिए मीका सिंह का पूरा बयान...