'मिर्जापुर द मूवी' ने 14वें दिन किया धमाल, आमिर की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, नजर अब शाहरुख और अजय पर

Published : Sep 18, 2026, 09:10 AM IST

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ पंकज त्रिपाठी की फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 203.20 करोड़ रुपये हो गई और यह 200 करोड़ क्लब में पहुंच गई। 14वें दिन की कमाई में इसने 3 इडियट्स का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

PREV
15

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन की रफ्तार जरूर थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। 14वें दिन फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

25

14वें दिन कितनी हुई कमाई?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को करीब 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 203.20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 148.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते में रोजाना कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म लगातार करोड़ों में कारोबार करती रही।

35

3 इडियट्स के 200 करोड़ क्लब को पार किया

200 करोड़ के आंकड़े को पार करने के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ के घरेलू नेट कलेक्शन के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘3 इडियट्स’ का भारत में नेट कलेक्शन करीब 202 करोड़ रुपये बताया गया है।

45

अब नजर शाहरुख और अजय देवगन की मूवी पर?

अब फिल्म की नजर 205 करोड़ रुपये के आसपास के आंकड़े पर है, जहां ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन का जिक्र बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में किया गया है।

और पढ़ें: मंगलवार को 'हनुमान अंश' पर फिर बरसी कृपा, 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

55

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 292 करोड़ के करीब

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म विदेशों में भी कमाई कर रही है। 14वें दिन तक ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 291.89 करोड़ रुपये बताया गया है। यानी फिल्म 300 करोड़ के ग्लोबल आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन के साथ श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और दिव्येंदु जैसे कलाकार नजर आते हैं।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पकड़ी ₹200 करोड़ की रफ्तार, 13वें दिन का कलेक्शन आया सामने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories