उत्तर प्रदेश की गलियां, गैंगवार, माफिया, राजनीति, पुलिस और अपराध... बीते कुछ सालों में OTT ने यूपी की इसी दुनिया को पर्दे पर एक अलग अंदाज में पेश किया है। यहां पर हम बताएंगे 8 वेब सीरीज जो यूपी पर बेस्ड है। जो ओटीटी पर आते ही छा गए।
जब भी उत्तर प्रदेश पर बनी क्राइम वेब सीरीज की बात होती है तो सबसे पहले नाम 'मिर्जापुर' का आता है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की इस सीरीज में पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक शहर की माफिया दुनिया, गैंगवार, राजनीति और सत्ता संघर्ष को केंद्र में रखा गया है। पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया और अली फजल का गुड्डू पंडित जैसे किरदार OTT के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल हो चुके हैं। इस पर अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बन गई है, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
28
भौकाल में मुजफ्फरनगर के अपराधियों से भिड़े मोहित रैना
'भौकाल' यूपी के मुजफ्फरनगर की अपराध की दुनिया पर केंद्रित है। सीरीज की कहानी यूपी पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा से प्रेरित है, जिन्होंने इलाके में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाया था। मोहित रैना ने इसमें पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। सीरीज के दोनों सीजन में पुलिस और अपराधियों के बीच संघर्ष को प्रमुखता दी गई है। 'भौकाल' को MX Player की चर्चित क्राइम सीरीज में गिना जाता है।
38
रक्तांचल में दिखा पूर्वांचल का ठेका माफिया
'रक्तांचल' ने यूपी के अपराध को एक अलग दौर में दिखाया। कहानी 1980 के दशक के पूर्वांचल की है, जहां सरकारी विकास कार्यों के ठेकों को लेकर माफिया के बीच संघर्ष शुरू होता है। वसीम खान और विजय सिंह की दुश्मनी के जरिए ठेका माफिया, राजनीति और गैंगवार की दुनिया को दिखाया गया है। सीरीज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई गई है और इसका पूरा क्राइम नैरेटिव पूर्वांचल की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। इसे Amazon Prime Video और Amazon MX Player पर देख सकते हैं।
48
गोरखपुर के गैंगस्टर की कहानी है रंगबाज
'रंगबाज' भी उत्तर प्रदेश की क्राइम कहानियों से गहराई से जुड़ी सीरीज है। इसका पहला सीजन 1990 के दशक के गोरखपुर की पृष्ठभूमि में बनाया गया और इसकी कहानी कुख्यात गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला से प्रेरित है। साकिब सलीम ने सीरीज में शिव का किरदार निभाया था। इसके बाद 'रंगबाज फिरसे' और 'रंगबाज: डर की राजनीति' जैसे सीजन आए। यह फ्रेंचाइजी ZEE5 पर रिलीज हुई।
58
वाराणसी के रहस्य लेकर आई असुर
'असुर' बाकी यूपी क्राइम सीरीज से थोड़ी अलग है। इसमें गैंगवार या माफिया की जगह सीरियल किलिंग, फॉरेंसिक साइंस और माइथोलॉजी का मिश्रण देखने को मिलता है। सीरीज की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा वाराणसी से जुड़ा है और इसके बाद कहानी दिल्ली तक पहुंचती है। अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर इस सीरीज का पहला सीजन Voot पर आया था, जबकि दूसरा सीजन JioCinema पर स्ट्रीम हुआ।
68
अभय में यूपी के पुलिस अफसर की कहानी
कुणाल खेमू की 'अभय' एक प्रोसीजरल क्राइम थ्रिलर है। इसमें अभय प्रताप सिंह नाम के पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो अलग-अलग अपराधों की जांच करता है। ZEE5 की इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं।
78
इंस्पेक्टर अविनाश में दिखा 90s का यूपी
रणदीप हुड्डा स्टारर 'इंस्पेक्टर अविनाश' 1998 के उत्तर प्रदेश में सेट है। इसमें एक STF अधिकारी को अपराध और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क से मुकाबला करते हुए दिखाया गया है। सीरीज का पहला सीजन JioCinema पर आया था, जबकि दूसरा सीजन 2026 में JioHotstar पर रिलीज हुआ।
विजय वर्मा की 'कालकूट ' भी यूपी की पृष्ठभूमि वाली क्राइम ड्रामा है। इसमें वह उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के किरदार में नजर आए। कहानी एक एसिड अटैक केस की जांच से शुरू होती है और इसके जरिए पुलिस व्यवस्था, छोटे शहर के सामाजिक दबाव और अपराध की कई परतें सामने आती हैं। यह सीरीज 2023 में JioCinema पर रिलीज हुई थी और अब JioHotstar पर मौजूद है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।