मिर्जापुर: द मूवी में एक और पोस्ट-क्रेडिट सीन शूट किया गया था, लेकिन मेकर्स ने इसे थिएट्रिकल कट से हटा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीन पार्ट 2 के लिए बचाया गया है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) को लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म के क्लाइमैक्स और पोस्ट-क्रेडिट सीन ने दर्शकों के बीच अगले पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के लिए एक दूसरा पोस्ट-क्रेडिट सीन भी शूट किया था, लेकिन इसे थिएट्रिकल कट में शामिल नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इस सीन को आने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी पार्ट 2’ के लिए सुरक्षित रखा गया है।
दूसरा पोस्ट-क्रेडिट सीन क्यों हटाया गया?
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक एक्स्ट्रा एंड-क्रेडिट सीक्वेंस शूट किया था। हालांकि, थिएटर में रिलीज हुए वर्जन में इसे नहीं दिखाया गया। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यह सीन सीधे ‘मिर्जापुर: द मूवी पार्ट 2’ (Mirzapur: The Movie Part 2) की कहानी को सेट अप करता है।यानी मेकर्स ने इस सीन के जरिए अगली फिल्म से जुड़ा अहम खुलासा अभी दर्शकों के सामने नहीं लाने का फैसला किया। इसके बजाय इसे अगले चैप्टर के लिए बचाकर रखने की प्लानिंग है।
फिल्म में पहले से मौजूद है पोस्ट-क्रेडिट सीन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने वाले दर्शक जानते हैं कि फिल्म के अंत में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन दिखाया गया है। इस सीन ने कहानी के आगे बढ़ने की गुंजाइश छोड़ दी है और फैंस के बीच कई सवाल खड़े किए हैं। अब यह जानकारी सामने आने के बाद उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर दूसरा सीन कैसा था और उसमें ऐसा क्या दिखाया गया था, जिसे मेकर्स ने अभी दर्शकों से छिपाकर रखने का फैसला किया।
इसे भी पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘द रिवोल्यूशनरीज’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज
मिर्जापुर द मूवी के कलाकार कौन-कौन हैं?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म ने लोकप्रिय मिर्जापुर (Mirzapur) फ्रेंचाइजी की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया है। वेब सीरीज से अलग इस मूवी में कहानी दिखाया गया है।
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। पांच दिनों में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹107.83 करोड़ पहुंच गया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹132.81 करोड़ हो चुका है।
और पढ़ें: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?
