
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की ख़बरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों की शादी करीब 6 महीने पहले ही टूट चुकी है, हालांकि अब तक कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इसी बीच यह सवाल भी उठने लगा कि क्या दोनों के रिश्ते में सुलह की कोई संभावना बची है? लेकिन रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से सामने आई नई जानकारी ने इस पर भी लगभग विराम लगा दिया है।
पत्रकार विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नांबियार पिछले 6 महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। उनकी पोस्ट में दावा किया गया है, “रिश्ते की चाहत खत्म हो चुकी है, प्यार फीका पड़ गया है और झगड़े बढ़ गए हैं। किसी चमत्कार को छोड़ दें तो दोनों के फिर से साथ आने की संभावना नहीं दिखती।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मौनी अक्टूबर 2025 से ज्यादातर सोशल इवेंट्स में अकेले नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर वकीलों से बातचीत भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Mouni Roy On Divorce: मौनी रॉय ने तलाक की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी! पति की इस हरकत से टूटा रिश्ता?
हालांकि रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि अब तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक की अर्जी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक अगर मामला तेजी से आगे बढ़ता है तो दोनों को काउंसलिंग सेशन में भी शामिल होना पड़ सकता है। करीबी सूत्रों का दावा है कि सूरज नांबियार अक्सर मुंबई की ग्लैमरस लाइफ में खुद को असहज महसूस करते थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उन्हें कई बार ऐसा लगता था कि पब्लिक लाइफ में मौनी की पॉपुलैरिटी के सामने उनकी पहचान दब जाती है।
यह भी पढ़ें : Viral Video Controversy: कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके वायरल बाथटब रोमांस ने मचाया बवाल, देखें PHOTOS
रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते की तुलना 1973 की क्लासिक फिल्म 'अभिमान' से भी की गई है। दावा है कि जैसे फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार जया भादुड़ी की सफलता से असहज हो जाता है, वैसी ही स्थिति यहां भी देखने को मिली। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने कई साल डेटिंग के बाद 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।