टीवी शो ‘नागिन 7’ का एक बाथटब रोमांस सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीन में राधिका और आर्यमन के बीच रोमांटिक पल दिखाए गए, जिसे लेकर दर्शकों ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का आरोप है कि शो अपनी असली कहानी से भटकता जा रहा है।
टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' से एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें इसके दो किरदारों राधिका और आर्यमन को बाथटब में रोमांस करते देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। दर्शक शो की स्टोरीलाइन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मेकर्स रियल लीड जोड़ी को स्क्रीनटाइम देने की बजाय दूसरी कहानी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। जानिए इस सीन और इसमें नज़र आई एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ...

'नागिन 7' के वायरल सीन में क्या है?
वायरल बाथटब सीज में दिखाया गया कि राधिका, आर्यमन को इम्प्रेस करने के लिए उसके कमरे को फूलों और मोमबत्तियों से सजाती है। वह चाहती है कि वह किसी भी तरह अपनी दुश्मन अहाना उर्फ नागरानी से आगे निकल जाए। इसी बीच, अहाना से बहस के बाद आर्यमन कमरे में लौटता है और राधिका से अपने दिल की बात करता नजर आता है। इसके बाद दोनों के बीच कई रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं। हालांकि बाद में खुलासा होता है कि यह पूरा सीन राधिका की कल्पना का हिस्सा था।

वायरल सीन देख क्या बोले लोग?
वायरल सीन देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि एक नेगेटिव किरदार को जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम देना सही नहीं है। ऑडियंस का कहना यह भी है कि जब राधिका पहले से आर्यमन से प्यार से इनकार कर चुकी है तो सपने में भी उसका ऐसा रोमांटिक सीन दिखाना कहां तक सही है?


कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि 'नागिन 7' कहानी से बार-बार भटक रहा है। कुछ ने सवाल उठाया है कि शो के लीड किरदारों को नज़रअंदाज क्यों किया जा रहा है।

कौन हैं 'नागिन 7' की राधिका?
'नागिन 7' में राधिका का किरदार कनिका मान निभा रही हैं। 'नागिन 7' की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 से हुई है। कनिका शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा हैं और इच्छाधारी नागिन के रोल में नज़र आ रही हैं। वे इस सीजन की मुख्य खलनायिका हैं।

2018 से टीवी पर काम कर रही हैं कनिका मान
32 साल की कनिका मान 2018 से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनका पहला शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' 2018 से 2021 तक टेलीकास्ट हुआ था। हालांकि, इससे पहले 'बढ़ो बहू' में वे कैमियो अपीयरेंस दे चुकी थीं। बाद में उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। वे 'चांद जलने लगा' जैसे सीरियल्स में भी नज़र आई हैं।

पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी दिखीं कनिका मान
कनिका मान ने 2017 में पंजाबी फिल्म 'रॉकी मेंटल' में काम किया था। इसके बाद वे पंजाबी की 'दाना पानी' में भी दिख चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'ब्रहस्पति' में काम किया था। कनिका को इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है, जिनमें 'सॉरी सॉरी', 'दुआ कीजिए', 'खूबसूरत जट्टी', 'दिल कहे', 'मेरे सैयां' आदि शामिल हैं।
