मौनी रॉय का नया अफेयर? नागिन सीरियल के इस एक्टर संग जुड़ रहा नाम

Published : Jul 17, 2026, 03:41 PM IST
मौनी रॉय

सार

Mouni Roy Relationship Rumours: मौनी रॉय एकबार फिर से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उनका नाम 15 साल पुराने दोस्त से जुड़ रहा है। ये अटकलें मौनी के तलाक की घोषणा के बाद शुरू हुई थीं।

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने आखिरकार मौनी रॉय के साथ अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ गॉसिप पेजों ने दावा किया था कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की घोषणा के बाद अर्जुन और मौनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब अर्जुन ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए ट्रोल्स और गॉसिप पेजों को फटकार लगाई है। 

क्या है पूरा मामला?

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी पिछले 15 सालों से अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन' के पहले सीजन में साथ काम किया था। हाल ही में मौनी की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, इन खबरों की कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

और पढ़ें -  Samay Raina Mystery Girl: चांदनी आनंद घई कौन हैं? समय रैना की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा

अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी

लगातार वायरल हो रही खबरों के बाद अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, वे सिर्फ इसलिए कपल नहीं बन जाते क्योंकि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग मुश्किल समय में सिर्फ अपने दोस्त का साथ देते हैं। हर दोस्ती को रोमांटिक रिश्ता बनाने की जरूरत नहीं होती।’ अर्जुन ने कहा कि केवल व्यूज और क्लिक पाने के लिए किसी महिला और पुरुष की दोस्ती को प्रेम संबंध का नाम देना पूरी तरह गलत है।

'हर दोस्ती को लव स्टोरी मत बनाइए'

अर्जुन ने आगे लिखा कि हर बार जब किसी पुरुष और महिला को साथ देखा जाए, तो उसे प्रेम संबंध से जोड़ना सही नहीं है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अपील की कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाने से लोगों की निजी जिंदगी प्रभावित होती है। अर्जुन बिजलानी के समर्थन में अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा भी सामने आईं। एक वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये कैसी बकवास है? सिर्फ व्यूज़ के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देते हैं।' उनकी इस रिएक्शन के बाद कई फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पेजों की आलोचना की।

और पढ़ें -  इंटीमेट सीन्स देकर फंसीं कियारा आडवाणी, मां बनने के बाद बोल्ड सीन्स करने पर बवाल

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने किया अलग होने का ऐलान

इसी साल मई में मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने चार साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी अपील की थी कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए। बयान में यह भी कहा गया था कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिनका रियलिटी से कोई संबंध नहीं है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Samay Raina Mystery Girl: चांदनी आनंद घई कौन हैं? समय रैना की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा
'लॉकअप 2' में राम कपूर ने श्रेया को किया Kiss, शिवांगी-हर्षद के रिश्ते पर भी दिया बड़ा बयान