Samay Raina Mystery Girl Identity Reveals: समय रैना की 'मिस्ट्री गर्ल' वाली चर्चा लगभग अब खत्म हो गई है। आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जानें डिटेल।

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक महिला के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह वही महिला हैं। दरअसल समय रैना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ चल रही डेटिंग अफवाहों में भी आ रहा है। हालांकि अब समय रैना ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है और 'मिस्ट्री गर्ल' की पहचान उजागर कर दी है।

समय रैना ने बताया कौन हैं 'मिस्ट्री गर्ल'

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस महिला के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनका नाम चांदनी आनंद घई है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। समय की इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया कि वायरल तस्वीरों का उनकी कथित लव लाइफ से कोई संबंध नहीं था।

और पढ़ें - इंटीमेट सीन्स देकर फंसीं कियारा आडवाणी, मां बनने के बाद बोल्ड सीन्स करने पर बवाल

कौन हैं चांदनी आनंद घई?

चांदनी आनंद घई, बलराज सिंह घई की पत्नी हैं। बलराज एक जाने-माने होटल बिजनेसमैन हैं और मुंबई के मशहूर कॉमेडी क्लब 'द हैबिटेट (The Habitat)' के संस्थापक भी हैं। यह वही मंच है, जहां देश के कई पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन अपने शो करते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना और घई परिवार के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इसी वजह से समय अक्सर उनके साथ नजर आते हैं।

मेधा शंकर संग डेटिंग की अफवाहें अब भी चर्चा में

समय रैना का नाम पिछले कुछ समय से फिल्म '12th Fail' की अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिनमें मुंबई में आयोजित फिल्म 'आनंदम' का प्रीमियर भी शामिल है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों की हल्की-फुल्की बातचीत और समय द्वारा पहले मेधा को लेकर की गई तारीफों ने भी इन अफवाहों को हवा दी। हालांकि अब तक समय रैना और मेधा शंकर दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं दिया है।

और पढ़ें - Ramayana Movie Update: 'रामायण पार्ट 1' का बड़ा दांव, विदेश में होगा एक्सक्लूसिव प्रीव्यू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी रहे चर्चा में

हाल ही में समय रैना 'India's Got Latent' से जुड़े मामले को लेकर भी सुर्खियों में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और तय समय के भीतर राशि जमा करने के निर्देश दिए। अदालत ने यह भी कहा कि यदि आदेशों का पालन नहीं किया गया तो जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। यह मामला कोर्ट को दिए गए कुछ पूर्व आश्वासनों के पालन से जुड़ा हुआ है। वहीं, समय रैना का शो 'India's Got Latent Season 2' इन दिनों स्ट्रीम हो रहा है। शो के नए एपिसोड हर दूसरे शुक्रवार शाम 7 बजे रिलीज किए जाते हैं।