Ramayana Part 1 Toronto International Film Festival: 'रामायण: पार्ट 1' को अब तक की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में मेकर्स इसे केवल नेशनल नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रमोशन की स्ट्रैटजी अपना रहे हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि फिल्म के मेकर्स इसे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने की बड़ी तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में फर्स्ट लुक पेश करने के बाद अब मेकर्स टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में फिल्म का एक स्पेशल प्रीव्यू आयोजित करने का प्लान बना रहे हैं।

सितंबर में हो सकता है TIFF में स्पेशल प्रीव्यू

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता नमित मल्होत्रा की टीम सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के दौरान फिल्म का एक एक्सक्लूसिव प्रीव्यू और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि 10 या 11 सितंबर की संभावित तारीखों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि यह TIFF के आधिकारिक प्रीमियर का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रदर्शकों के लिए एक स्पेशल प्रस्तुति होगी।

और पढ़ें - Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ बनाने में महज 4 कदम दूर

'रामायण' को ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बनाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स का लक्ष्य 'रामायण: पार्ट 1' को एक बड़े ग्लोबल सिनेमाई इवेंट के रूप में स्थापित करना है। इसी रणनीति के तहत फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस स्पेशल प्रीव्यू के जरिए विदेशी मीडिया, खरीदारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फिल्म की पहली झलक दिखाई जा सकती है, जिससे रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और एक्साइटमेंट बढ़े।

YouTube video player

दिल्ली ट्रेलर लॉन्च और कॉमिक-कॉन के बाद अगला बड़ा कदम

फिल्म की ग्लोबल प्रमोशनल रणनीति के तहत पहले दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का भव्य शोकेस होगा। इन आयोजनों के बाद TIFF में प्रस्तावित स्पेशल प्रीव्यू को फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल TIFF में इस विशेष आयोजन को लेकर बातचीत शुरुआती दौर में बताई जा रही है। अंतिम फैसला आयोजन की तारीख, शेड्यूल और अन्य व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगा। मेकर्स की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

और पढ़ें - बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे सलमान खान के भाई सोहेल खान, सालों बाद सुनाई आपबीती

कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 23 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। यह फिल्म की पहली बड़ी झलक होगी, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर IMAX सहित बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।