Kiara Advani Yash romantic scene controversy: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने में बोल्ड सीन के लिए कियारा आडवाणी को ट्रोल किया जा रहा है। लगातार'तबाही' गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।
यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'तबाही' (Tabaahi) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ओर गाने में यश के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी को उनके बोल्ड और रोमांटिक सीन्स को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अब फिल्म के को-स्टार बेनेडिक्ट गैरेट ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स के रवैये को 'डबल स्टैंडर्ड' और 'हाइपोक्रेसी' करार दिया है।
'तबाही' गाने पर ट्रोल हो रहीं कियारा आडवाणी
यश की यह फिल्म 'टॉक्सिक' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। KGF के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी के बीच कई रोमांटिक और इंटेंस सीन्स देखने को मिले। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन इसके साथ विवाद भी शुरू हो गया। कई लोगों ने यश की पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने कियारा को शादीशुदा और मां बनने के बाद ऐसे सीन्स करने को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस वीडियो पर मचा बवाल -
और पढ़ें - Ramayana Movie Update: 'रामायण पार्ट 1' का बड़ा दांव, विदेश में होगा एक्सक्लूसिव प्रीव्यू

बेनेडिक्ट गैरेट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे ब्रिटिश अभिनेता बेनेडिक्ट गैरेट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को रोमांटिक सीन्स पर आपत्ति है, तो फिर यश और कियारा दोनों पर समान रूप से सवाल उठने चाहिए, क्योंकि दोनों ही शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। बेनेडिक्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग यश की तारीफ करते हुए उनके कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी भेज रहे हैं, लेकिन कियारा का मजाक उड़ाया जा रहा है। उनके मुताबिक यह साफ तौर पर दोहरे मापदंड (Double Standards) को दिखाता है। दर्शकों को यह समझना चाहिए कि अभिनेता और अभिनेत्री का काम किरदार निभाना होता है, न कि अपनी निजी जिंदगी को पर्दे पर जीना। उन्होंने कहा कि कलाकारों का पेशा ही ऐसा है, जिसमें कहानी की जरूरत के अनुसार रोमांस, इमोशन और अलग-अलग तरह के दृश्य निभाने पड़ते हैं। इसका उनकी निजी जिंदगी से कोई संबंध नहीं होता।
और पढ़ें - Jeetendra Pune Home Photos: जीतेंद्र का नया ड्रीम होम, 5000 स्क्वायर फीट का फ्लैट, इतने करोड़ कीमत
'शादी या मां बनने के बाद एक्टिंग क्यों छोड़ दें?'
बेनेडिक्ट ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कियारा की एक्टिंग पर सवाल नहीं उठाए जा रहे, बल्कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह किसी की पत्नी और मां हैं। उन्होंने कहा कि यह सोच पूरी तरह गलत है कि शादी के बाद किसी अभिनेत्री को रोमांटिक किरदार निभाना छोड़ देना चाहिए। उनके मुताबिक यह महिलाओं के प्रति समाज के दोहरे रवैये को दर्शाता है। बेनेडिक्ट ने बताया कि वह खुद भी अपने करियर में तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में न्यूड सीन दे चुके हैं, क्योंकि कहानी की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि हर अभिनेता अपनी सीमाएं तय करता है और वही उसकी प्रोफेशनल पसंद होती है।
