भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह परेशान नजर आते हैं। वो अपनी किडनी और लिवर टेस्ट को लेकर चिंता जताते दिखते हैं। वीडियो देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। आइए बताते हैं, पूरा माजरा।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले तेज प्रताप यादव के साथ उनकी बहस और फिर शो छोड़कर जाने की खबरों ने ध्यान खींचा। अब शो के नए प्रोमो में उनकी सेहत को लेकर ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। भोजपुरी सुपरस्टार अपने हेल्थ को लेकर परेशान होते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट को लेकर दिखे परेशान
शो के नए प्रोमो में पवन सिंह काफी तनाव में नजर आते हैं। वह बार-बार अपनी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पूछते हैं और कहते हैं, 'रिपोर्ट सही आएगी न?' इसके बाद वह डॉक्टर के बारे में जानकारी लेते हैं और फिर सवाल करते हैं, 'किडनी तो ठीक है न?' जवाब का इंतजार करते-करते वह बेचैन हो जाते हैं। वो इतने परेशान हो जाते हैं कि इंटरनेट और एलेक्सा पर मेडिकल टर्म्स सर्च करने लगते हैं। इसके बाद गुस्से में रिपोर्ट फेंक देते हैं। इस प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे हैं।
क्या पवन सिंह को कोई गंभीर बीमारी है?
फिलहाल शो की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि पवन सिंह को कोई गंभीर बीमारी है या नहीं। प्रोमो में केवल उनकी मेडिकल जांच और रिपोर्ट को लेकर तनाव दिखाया गया है। असली वजह आगामी एपिसोड में सामने आएगी। इसलिए अभी किसी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: कुछ सेकंड के वायरल वीडियो ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का करियर, अब फिल्मों से दूर जी रही ऐसी लाइफ
शो में लगातार हो रहा है बवाल
'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों एक के बाद एक विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर पुराने शूट से जुड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने एक जबरदस्ती किसिंग सीन रखा था। मैंने मना किया तो वो नाराज होकर सेट से चले गए। ये ऐसे स्टार है, जो दूसरे को फायदे के लिए यूज करते हैं। वहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के साथ भी उनकी तीखी बहस देखने को मिली। इन घटनाओं के चलते शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा इस शो में आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह का वर्कफ्रंट
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी गायकी भी काफी पसंद की जाती है। हाल के वर्षों में उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। फिल्म 'स्त्री 2' का उनका गाया गीत 'तू आई नहीं' काफी लोकप्रिय हुआ था।
और पढ़ें: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे! शॉकिंग खुलासे वाला वीडियो वायरल
