करियर की ऊंचाइयों को छूती एक्ट्रेस अचानक एक वायरल MMS की वजह से विवादों में ऐसी गहरी कि उसका करियर ही तबाह हो गया। हार कर उसे ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ कर ही जाना पड़ा। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कभी अपनी खूबसूरती, अभिनय और हिट फिल्मों के लिए पहचान बनाने वाली प्रियंका पंडित एक समय इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। लेकिन एक कथित MMS विवाद ने उनके करियर को ऐसा झटका दिया कि वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। जहां कभी वह बड़े सितारों के साथ पर्दे पर नजर आती थीं, वहीं आज उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है। ग्लैमर और लाइमलाइट छोड़कर प्रियंका ने आध्यात्मिकता का रास्ता चुन लिया है। अब वह वृंदावन में भक्ति और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं भोजपुरी सिनेमा की पूर्व एक्ट्रेस प्रियंका पंडित?

प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पली-बढ़ीं प्रियंका ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया और कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। उनकी जोड़ी खासतौर पर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सितारों के साथ पसंद की गई। उनकी गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती थी जिन्होंने कम समय में दर्शकों के बीच मजबूत फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की बदौलत उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी मजबूत जगह बनाई और लंबे समय तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं।

प्रियंका पंडित को 2022 में लगा सबसे बड़ा झटका

साल 2022 प्रियंका पंडित के करियर के लिए सबसे मुश्किल दौर साबित हुआ। इसी दौरान सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर एक कथित आपत्तिजनक MMS वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि उसमें प्रियंका नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया और इसका असर उनकी पब्लिक इमेज पर भी पड़ा। विवाद बढ़ने के साथ ही एक्ट्रेस का नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा। प्रियंका पंडित ने वायरल वीडियो से खुद को जोड़ने वाले दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि इस विवाद का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा और उन्हें पेशेवर नुकसान उठाना पड़ा। पुख्ता जानकारी नहीं, लेकिन यह वायरल MMS कुछ सेकंड्स से लेकर कुछ मिनट तक का था।

विवाद के बाद बढ़ गई थीं प्रियंका पंडित की मुश्किलें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद के बाद उनकी निजी जिंदगी और पेशेवर रिश्तों पर भी असर पड़ा। कहा गया कि उस समय उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे दूरी बना ली थी और इंडस्ट्री के कई लोग भी उनसे अलग हो गए थे। हालांकि इन दावों पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन इतना जरूर है कि विवाद के बाद प्रियंका का फिल्मी करियर पहले जैसा नहीं रहा।

ग्लैमर छोड़ वृंदावन पहुंचीं एक्ट्रेस, बनी प्रेमानंद महाराज की शिष्या

फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद प्रियंका पंडित ने अपने जीवन को नई दिशा देने का फैसला किया। साल 2024 में उन्होंने फिल्मों से संन्यास लिया और वृंदावन को अपना ठिकाना बनाया और आध्यात्मिक जीवन की ओर कदम बढ़ाए। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती गई। प्रियंका के सोशल मीडिया पोस्ट्स में अब फिल्मों की बजाय धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ और भक्ति से जुड़े पल ज्यादा नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने साध्वी जैसा जीवन अपनाया है और अपना अधिकतर समय पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्यों में बिताती हैं। बताया जाता है कि वह प्रेमानंद महाराज की शिष्या भी बन चुकी हैं।