- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा 5 राशियों का भाग्य, बिजनेस में फायदा-नौकरी में प्रमोशन
Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा 5 राशियों का भाग्य, बिजनेस में फायदा-नौकरी में प्रमोशन
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 सितंबर, सोमवार को सर्वार्थसिद्धि, वरियान, परिघ, धूम्र, प्रजापति नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए कामों में सफलता मिलने के चांस अधिक होते हैं।

7 सितंबर 2026 का राशिफल
7 September 2026 Ka Rashifal: 7 सितंबर, सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन अजा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। चंद्रमा और गुरु एक राशि में होने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बनेगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। आज आप बेवजह के कामों में अपना काफी समय गंवा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।
वृषभ राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको कोई नई चीज सीखने का अवसर मिल सकता है। पहले की गई किसी डील से आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। मन में चल रही उलझन का हल भी मिल सकता है।
मिथुन राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
मशीनों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। कारोबार में नए लोगों के साथ साझेदारी हो सकती है। क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नई नौकरी शुरू करने के लिए समय अच्छा है। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा, हालांकि कमाई बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं।
कर्क राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
सरकारी कामकाज में रुकावटें आएंगी। दूसरे के झगड़े या विवाद में खुद को शामिल न करें। बच्चों की परवरिश और उनकी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। धार्मिक मामलों में आंख बंद करके किसी पर विश्वास करने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 18 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में मिलेंगे बड़े फायदे
सिंह राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कारोबार में कोई बड़ा बदलाव करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। किसी काम को पूरा करने में अपेक्षा से ज्यादा परेशानी हो सकती है। पेट से जुड़ी परेशानी के कारण पैरों में दर्द या असहजता महसूस हो सकती है। कामकाज में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कन्या राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनचाहा फायदा मिलने की संभावना है। घर के बढ़ते खर्चों को देखते हुए बजट का ध्यान रखें। अनुभवी और समझदार लोगों का साथ आपको सही दिशा दिखा सकता है।
तुला राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुराने मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत से पीछे न हटें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला काम में रुकावट पैदा कर सकता है।
वृश्चिक राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आप अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करें। व्यापार में मन मुताबिक परिणाम मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है।
धनु राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। घर की जरूरतों से जुड़ी खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। जिन लोगों को रक्त संबंधी परेशानी रहती है, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। किसी से भी बहस करने से बचें।
मकर राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जीवनसाथी की मदद से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बच्चों की शादी से जुड़ी अड़चन दूर हो सकती है। आज आपको कुछ अहम और सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। जरूरी सामान खरीदने में धन खर्च होगा। बिजनेस करने वालों की इनकम बढ़ सकती है।
कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी किसी छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
मीन राशिफल 7 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आपके काम की गुणवत्ता में सुधार आएगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। टीम के साथ मिलकर काम करने से बड़ी और मुश्किल समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। प्रेम संबंधों में आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।