शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म O’Romeo सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर ली है। जानिए वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इस फिल्म की लेटेस्ट रिपोर्ट.…
O’Romeo Advance Booking Collection Day 1 कमाई कितनी?
फिल्म O’Romeo ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। Sacnilk रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के देशभर में 1,18,939 टिकट (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) बिके हैं।
एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ₹3.05 करोड़ की एडवांस बुकिंग कलेक्शन कर ली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग ₹5.9 करोड़ तक पहुंच सकता है।
25
दिल्ली-मुंबई में सबसे ज्यादा O’Romeo एडवांस बुकिंग
उपलब्ध डेटा के मुताबिक, O’Romeo की एडवांस बुकिंग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और जयपुर में सबसे ज्यादा हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि O’Romeo Day 1 Box Office Collection असल में कितना रहता है और क्या यह 2026 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल होगी।
35
Shahid Kapoor के लिए क्यों अहम है O’Romeo?
O’Romeo शाहिद कपूर के करियर के लिए बेहद अहम् फिल्म मानी जा रही है। उनकी आखिरी बड़ी हिट फिल्म ‘Kabir Singh’ रही थी। फैंस को उम्मीद है कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहिद को फिर से टॉप स्टार्स की लिस्ट में ला सकती है। यह शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है।
45
O’Romeo Star Cast और खास बातें
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने फिल्म में बिना फीस लिए काम किया। फिल्म का संगीत खुद विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है। इसमें अरिजीत सिंह के दो गाने शामिल हैं। हाल ही में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।
55
'Mafia Queens of Mumbai' पर आधारित है O’Romeo
फिल्म की कहानी लेखक हुसैन जैदी की किताब 'Mafia Queens of Mumbai' पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग के बाद O’Romeo Box Office Collection Day 1 कितना रहता है और क्या यह शाहिद कपूर के करियर की बड़ी वापसी साबित होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।