Rajpal Yadav ही नहीं, चेक बाउंस केस में फंस चुके ये 5 स्टार्स, इनमें एक सनी देओल की हीरोइन!

Published : Feb 13, 2026, 07:30 AM IST

Bollywood actors involved in cheque bounce cases: बॉलीवुड सितारे अक्सर फिल्मों और ग्लैमर के लिए चर्चित रहते हैं, लेकिन कई दिग्गज चेक बाउंस मामलों में भी फंस चुके हैं। इनमें अदालत से सजा जैसे आदेश भी हो चुके हैं। जानिए ऐसे ही 5 मामलों के बारे में.…

PREV
16
राजपाल यादव (Rajpal Yadav)

एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव ने 2010 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए दिल्ली कि एक फर्म से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। 2012 में फिल्म रिलीज हुई और डिजास्टर साबित हुई। राजपाल उधारी की रकम नहीं चुका सके। उनके 7 चेक बाउंस हुए और उनका कर्ज बढ़कर9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। फ़रवरी 2026 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में सबसे बड़ी खबर, जानिए कब तक जेल में रहेगा एक्टर?

26
अमीषा पटेल (Ameesha Patel)

सनी देओल के साथ 'ग़दर 2' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस अमीषा पटेल को 2017 के एक इवेंट डील विवाद में केस का सामना करना पड़ा था। मुरादाबाद कोर्ट ने उन्हें समन भेजा था। उन पर आरोप था कि वे पैसा लेकर इवेंट में नहीं पहुंचीं और ऑर्गेनाइजर की रकम लौटाने जो 2 लाख रुपए का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। 2026 में कोर्ट ने अमीषा को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

36
राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma)

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा 2018 के चेक बाउंस केस में दोषी पाए गए थे। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 3 महीने की साधारण जेल सज़ा और 3.72 लाख रुपए मुआवज़ा देने का आदेश दिया था। हालांकि बाद में सेटलमेंट के बाद सत्र न्यायालय ने मसले को समाप्त कर उन्हें बरी किया। वर्मा पर चेक बाउंस का केस मुंबई में एक सप्लायर ने किया था।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की 128 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहुंचा दिया जेल, जानिए मुफ्त में कहां देखें?

46
कोएना मित्रा (Koena Mitra)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा (Koena Mitra) को 2019 में चेक बाउंस के एक केस में मुंबई की अंधेरी मैट्रोपॉलिटन कोर्ट ने दोषी करार दिया था। कोर्ट ने उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को 4.64 लाख रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया था। बताया जाता है कि उनका 3 लाख रुपए का चेक बाउंस हुआ था, जो उन्होंने पूनम सेठी नाम की महिला को उनका कर्ज चुकाने के लिए दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कोएना ने पूनम से 22 लाख रुपए लिए थे।

56
राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi)

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को 2024 में जामनगर कोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में 2 साल जेल की सज़ा सुनाई थी और उन पर 2.20 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था। बताया जाता है कि जामनगर के एक बिजनेसमैन ने एक फिल्म प्रोडक्शन के लिए 1 करोड़ रुपए दिए थे। फिल्म नहीं बनी तो संतोषी ने 10-10 लाख रुपए के 11 चेक बिजनेसमैन को दिए, जो बाउंस हो गए थे। सजा मिलने के बाद संतोषी गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें जमानत मिली और सजा को निलंबित कर दिया गया था।

66
अल्का कौशल (Alka Kaushal)

'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों और 'कुबूल है' जैसे शोज की एक्ट्रेस अल्का कौशल को चेक बाउंस केस में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने पंजाब के किसान अवतार सिंह से टीवी शो बनाने के लिए ₹50 लाख उधार लेने के बाद उन्होंने दो ₹25 लाख वाले चेक दिए, जो बाउंस हो गए। पंजाब की संगरूर कोर्ट ने अल्का और उनकी मां को 2 साल की जेल सजा सुनाई। 2017 में वे जेल गईं और 2018 में रिहा हुईं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories