Shahid Kapoor की फिल्म को A सर्टिफिकेट, 3 घंटे की O Romeo से हटाए गए ये सीन

Published : Feb 12, 2026, 11:00 PM IST

शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ को CBFC ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। मूवी करीब 3 घंटे लंबी है। कई हिंसक सीन में कटौती और डायलॉग बदले किए गए है, वहीं रोमांटिक सीन में कट नहीं लगाया गया है। फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है।

PREV
15

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने डायलॉग में कई बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।

25

सीबीएफसी ने 'ओ रोमियो' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया

सीबीएफसी ने फिल्म की टीम से 'आइटम' शब्द को 'कुमारी' से बदलने को कहा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में एक शब्द को म्यूट करने के लिए कहा गया था, वही दूसरे सीन में एक 'अनुचित' शब्द को हटाने के लिए कहा गया था। रोमांटिक और इंटीमेट सीन में कोई कट नहीं किया गया।

35

ओ रोमियो में हिंसात्मक दृश्यों में कटौती की गई

फिल्म में अति हिंसा वाले सीन काटकर छोटा करने को कहा गया है। इसमें गला काटने का एक क्लोज-अप सीन भी शामिल है, जिसे 20 प्रतिशत (तीन सेकंड) तक छोटा कर दिया गया। 'महिला को थप्पड़ मारने' का एक सीन भी 20 प्रतिशत तक छोटा कर दिया गया। तंबाकू-विरोधी और धूम्रपान-विरोधी मैसेज जोड़े गए, और प्रत्येक संदेश की अवधि, साथ ही वॉइस-ओवर की अवधि भी बढ़ाने का अनुरोध किया गया। इससे फिल्म की अवधि में एक मिनट और 57 सेकंड का इजाफा हुआ है।

45

ओ रोमियो लगभग 3 घंटे लंबी 

ओ रोमियो को 11 फरवरी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की लंबाई 178.41 मिनट (2 घंटे, 58 मिनट और 41 सेकंड) है। खबरों के मुताबिक, ओ रोमियो शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। ओ रोमियो शाहिद की चौथी ए-रेटेड फिल्म है। इससे पहले उनकी तीन फिल्में कमीने (2009), उड़ता पंजाब (2016) और कबीर सिंह (2019) को भी ए सर्टिफिकेट दिया गया था।

55

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' में तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories