Valentine's Day पर होगी Mrunal Thakur और धनुष की शादी? हल्दी-संगीत का दिया निमंत्रण

Published : Feb 12, 2026, 09:32 PM ISTUpdated : Feb 12, 2026, 09:55 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक्टर धनुष के साथ डेटिंग और शादी की अफवाहों के बीच अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है। वैलेनटाइन डे पर शादी की प्लानिंग के बारे में पूछने पर उन्होंने लोगों को डिनर का निमंत्रण दे दिया।  

PREV
15

मृणाल ठाकुर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में, उन खबरों पर भी रिएक्शन दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह 14 फरवरी को एक 'रांझना' एक्टर से शादी करने जा रही हैं।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी को सिर्फ दिखावे के लिए शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब सही समय आए, जब आपको अपना जीवनसाथी मिले, एक ऐसा आइडल पर्सन जिस पर आप भरोसा कर सकें... जिसके साथ आप सहज महसूस करें... कोई ऐसा जिसकी चुप्पी भी आपको परेशान न करे... तब आपको शादी करनी चाहिए।"

25

मीडिया पर्सन ने सोशल मीडिया पर तैरती खबरों का जिक्र करते हुए मृणाल ठाकुर से कहा कि आपकी शादी शनिवार को होने जा रही है क्या…इस पर मृणाल हंस पड़ीं और बोलीं, "दोस्तों, आज मेरी हल्दी है, कल संगीत है। प्लीज खाना खा लेना।"

35

बातचीत के दौरान, उनके 'दो दीवाने शहर के को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने मजाक में कहा कि 14 फरवरी को लोगों को मृणाल के घर के बाहर लाइन लगानी चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने भी मजाक में कहा कि यह "सबसे बड़ा अप्रैल फूल का मजाक" बन जाएगा।

45

अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ये अटकलें फनी लगती हैं। “मैं बस हंसती रहती हूं। क्योंकि मुझे भी नहीं पता है यार, मेरी शादी हो रही है। लेकिन फिर भी, जब भी मेरी शादी होगी, मैं पूरी दुनिया को इसके बारे में जरुर बताउंगी। मैं बहुत बिंदास इंसान हूं। और मुझे प्यार में होने का एहसास बहुत पसंद है। सोचो, जब मैं प्यार में होती हूं, तो मैं कितनी खुलकर अपने इमोशनल बयां करती हूं।”

55

मृणाल और धनुष की शादी की खबरें

 बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच, इस जोड़े की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

हालांकि, तमिल स्टार के करीबी सूत्रों ने इन अटकलों का खंडन करते हुए इन्हें "फर्जी और बेसलैस" बताया है। दोनों एक्टर्स की पॉप्युलैरिटी और निजी मामलों को लेकर उनकी गोपनीयता को देखते हुए, यह खबर तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का केन्द्र बन गई है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories