Mrunal Thakur 5 फिल्मों से बिखेरेंगी जलवा, 2026 में आएंगी 4-एक रिलीज होगी 2027 में
मीडिया में ये खबर जोरों पर चल रही है कि मृणाल ठाकुर साउथ स्टार धनुष से शादी कर रही है। इसी बीच मृणाल की आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। उनकी ये मूवीज 2026 और 2027 में रिलीज होंगी। वैसे, मृणाल अभी तक खुद के दम पर कोई हिट नहीं दे पाई हैं।

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्में
मृणाल ठाकुर आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में शामिल हैं। मृणाल डायरेक्टर रवि उदयवार की फिल्म दो दीवाने शहर में दिखाई देंगी। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वाली ये मूवी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी
मृणाल ठाकुर डकैत:ए लव स्टोरी में भी नजर आएंगी। ये साउथ की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शेनेल देव ने किया है। इसमें आदिवी शेष लीड रोल में हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Mrunal Thakur इस तारीख को करेंगी शादी? दूल्हा 16 और 20 साल के दो बेटों का बाप
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है
है जवानी तो इश्क होना है मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्मों में से एक है। इसमें उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। डायरेक्टर डेविड धवन की ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म पूजा मेरी जान
फिल्म पूजा मेरी जान बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन नवजोत गुलाठी ने गया है। फिल्म में हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इनके साथ विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी है। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
फिल्म AA22xA6
AA22xA6 मोस्ट अवेटेड बिग बजट साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है। इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और एटली कुमार इसके निर्देशक हैं। इसमें मृणाल ठाकुर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना भी है। ये मूवी 2027 तक रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... कितने साल के हैं Sunny Deol और क्या है उनका असली नाम, जानें कहां तक की है पढ़ाई?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।