Mrunal Thakur Affairs: इन 7 से लगाया मृणाल ठाकुर ने दिल, इसमें 2 TV हीरो-एक रैपर
मृणाल ठाकुर जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वे साउथ सुपरस्टार धनुष से फरवरी 2026 में शादी करने जा रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। फैन्स उत्सुक नजर आ रहे हैं।

मृणाल ठाकुर लव-अफेयर्स
मृणाल ठाकुर की शादी की चर्चा जोरों पर चल रही है। फैन्स भी उन्हें दुल्हन बना देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि मृणाल के लव अफेयर के किस्से कम नहीं है। मृणाल का नाम कईयों के साथ जुड़ा। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
धनुष-मृणाल ठाकुर की शादी की अफवाह
मृणाल ठाकुर फिलहाल सुपरस्टार धनुष के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल फरवरी में शादी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Mrunal Thakur 5 फिल्मों से बिखेरेंगी जलवा, 2026 में आएंगी 4-एक रिलीज होगी 2027 में
शरद त्रिपाठी-मृणाल ठाकुर रिलेशनशिप
टीवी में काम करने के दौरान शुरुआती दिनों में मृणाल ठाकुर कथित तौर पर राइटर शरद त्रिपाठी के साथ रिश्ते में थीं। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे। हालांकि, पर्सनल डिफरेंसेस के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अरजीत तनेजा-मृणाल ठाकुर डेटिंग
सीरियल कुमकुम भाग्य के को-स्टार अरजीत तनेजा के साथ भी मृणाल ठाकुर की डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। दोनों सेट पर अक्सर साथ देखें जाते थे। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री और बढ़ती नजदीकी ने डेटिंग की अफवाहों को जन्म दिया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।
मृणाल ठाकुर-कुशाल टंडन में अफेयर
मृणाल ठाकुर और टीवी एक्टर कुशाल टंडन के बीच दोस्ताना रिश्ता और सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत ने फैन्स का ध्यान खींचा, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ी। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की।
रैपर बादशाह-मृणाल ठाकुर का रिश्ता
मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह के बीच करीबी संबंधों की अफवाहें तब उठीं जब दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। हालांकि, बादशाह ने बाद में इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं है।
मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच नजदीकियां
मृणाल ठाकुर का नाम सिद्धांत चतुर्वेदी से भी जोड़ा गया। खासकर तब जब दोनों पब्लिकली साथ नजर आए। दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी सामने आई, लेकिन दोनों ने चुप्पी साधे रखी।
मृणाल ठाकुर-सुमंत डेटिंग
मृणाल ठाकुर और तेलुगु एक्टर सुमंत की एक वायरल तस्वीर ने ऑनलाइन डेटिंग की अफवाहों को जन्म दिया था। इन सब के बावजूद दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें... Dhanush Net Worth: कितने पैसेवाले हैं धनुष, सालाना-मंथनी इनकम और फीस कितनी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।