'पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाती है, BF को भी है पता'...एक एक्ट्रेस को लेकर तान्या पुरी का बड़ा दावा

Published : Aug 08, 2026, 08:39 AM IST
tanya puri

सार

'द ट्रेटर्स 2' की कंटेस्टेंट तान्या पुरी ने एक इंटरव्यू में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि वो एक्ट्रेस पैसों के लिए दूसरे मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। हालांकि तान्या ने उस अदाकारा का नाम नहीं लिया।

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' भले ही 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर टेलिकास्ट होगा, लेकिन उससे पहले ही कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट और प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो अदाकारा दौलत के लिए शारीरिक संबंध बनाती है।हालांकि, उन्होंने इस अभिनेत्री का नाम उजागर नहीं किया है।

तान्या पुरी ने एक्ट्रेस को लेकर क्या दावा किया?

तान्या पुरी ने जाहरा जानी को दिए एक इंटरव्यू में एक ऐसी अदाकारा के बारे में बात की, जिसकी कभी फिल्मों में अच्छी पहचान थी और जिसकी क्यूट और मासूम इमेज बनी हुई है। तान्या के मुताबिक, वह एक्ट्रेस अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल इवेंट्स में नजर आती हैं। तान्या का दावा है कि यह एक्ट्रेस पैसों के बदले पुरुषों से प्राइवेट मुलाकातें करती हैं, उनके साथ शारीरिक संबंध बनातीहै। इससे वो काफी पैसा कमाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे काम को एक टीम संभालती है।

बॉयफ्रेंड को भी है इसकी जानकारी

तान्या ने दावा किया कि एक्ट्रेस का पार्टनर उसके इस काम के बारे में जानता है और उसे इससे आपत्ति नहीं है। उनके मुताबिक, पार्टनर र इस व्यवस्था का हिस्सा भी है।

'क्यूट इमेज' वाली एक्ट्रेस का नहीं बताया नाम

तान्या ने अदाकारा की पहचान जाहिर करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर उस एक्ट्रेस का नाम सामने आ गया तो लोगों को झटका लग सकता है, क्योंकि उसकी सार्वजनिक छवि काफी मासूम और क्यूट रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब लोग उस अभिनेत्री के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

और पढ़ेें: फ्लाइट में छिड़ी सनी देओल और बेटे करण की 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी', Video देख फैंस हारे दिल

'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी तान्या पुरी

तान्या पुरी अब करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगी। शो में उनके अलावा श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़ और शालिनी पासी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो की स्ट्रीमिंग 13 अगस्त 2026 से Amazon Prime Video पर शुरू होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: 'मेरे लिए पैरेंट्स और कुत्ता एक समान' आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल, देखें वायरल वीडियो

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Siddharth-Dia Mirza: CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले सिद्धार्थ और दिया मिर्जा, कहा- 'बोलने से नहीं डरते'
Mahesh Babu Net Worth: 80Cr फीस, प्राइवेट जेट के मालिक, जानें कितनी है टॉलीवुड सुपरस्टार की दौलत