OTT Releases This Week: थ्रिलर-रोमांस का जोरदार तड़का, पूरे वीक मिलेगा धांसू एंटरटेनमेंट

Published : Mar 23, 2026, 07:00 AM IST

ओटीटी पर इस वीक यानी 23 से 29 मार्च तक जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है। डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार थ्रिलर, एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में-वेब सीरीज रिलीज हो रही है। ये आप नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार सहित अन्य ओटीटी पर देख सकते हैं। 

PREV
17
OTT इस वीक धमाका

ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर इस वीक कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इसमें शाहिद कपूर से लेकर विजय सेतुपति तक फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। 

27
इनसाइड सीजन 3

इनसाइड सीजन 3, साइडमेन द्वारा निर्मित एक रियलिटी सीरीज है जो 23 मार्च से नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हो रही है। इसमें दस कंटेंट क्रिएटर्स को एक घर में बंद कर दिया जाता है, जहां वे 10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि को बचाने के लिए विभिन्न चुनौतियों का सामने करेंगे।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?

37
डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2

अमेरिकी वेब सीरीज डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का दूसरा सीजन मार्वल कॉमिक्स के डेयरडेविल किरदार पर आधारित है। इसे 24 मार्च से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसमें चार्ली कॉक्स, विंसेंट डी'ओनोफ्रियो और क्रिस्टन रिट्टर लीड रोल में हैं।

47
हार्टब्रेक हाई सीजन 3

हार्टब्रेक हाई तीसरा और आखिरी सीजन 25 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें हार्टली हाई स्कूल के छात्रों की ग्रेजुएशन की कहानी और एक विनाशकारी बदला और उसका क्या नतीजा होता है, दिखाया जाएगा।

57
फिल्म ओ रोमियो

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। इसे 27 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

67
डिटेक्टिव होल

डिटेक्टिव होल नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा स्ट्रीमिंग सीरीज है। इसमें टोबियास सैंटेलमन, जोएल किन्नामन, पिया तेजेल्टा, केली गैल, ईली हाबी लीड रोल में है। इसे 26 मार्च से ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

77
वेब सीरीज काट्टान

विजय सेतुपति की क्राइम थ्रिलर फिल्म काट्टान में मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, वीजे पार्वती लीड रोल में है। ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे 27 मार्च से ओटीटी जियोहॉस्टार पर देखा जा सकता है।

इन्हें भी देखें

53 संडे- 27 मार्च (नेटफ्लिक्स)

बीटीएस: द रिटर्न- 27 मार्च (नेटफ्लिक्स)

द पेरिसियन एजेंसी: एक्सक्लूसिव प्रॉपर्टीज सीजन 6- 27 मार्च (नेटफ्लिक्स)

ये भी पढ़ें... TV TRP Week 10: नंबर 1 पर डटा है 'तुलसी' का शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने मारी लंबी छलांग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories