रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड भी जोरदार कमाई कर रही है। मूवी ने 500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी बीच ग्लोबल लेवल पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त देखने मिल रहा है। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। क्या धुरंधर 2 इस लिस्ट में है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…
26
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2
2017 में आई सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज के साथ खूब धमाका किया। बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 3 दिन में 500 करोड़ कमा लिए थे। मूवी ने 510 करोड़ का कलेक्शन किया था।
राम चरण-जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी ग्लोबल लेवल पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाए थे। बता दें कि फिल्म ने 3 दिन में 570 करोड़ का बिजनेस कर लिया था।
46
रणवीर सिंह की धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। हालिया रिलीज इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 दिन में 501.04 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
56
यश की फिल्म KGF 2
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 भी इस लिस्ट में है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन में 546 करोड़ का कलेक्शन किया था।
66
शाहरुख खान की फिल्म जवान
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म जवान भी शामिल है। इस मूवी ने 4 दिन में 521 करोड़ कमा लिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।