डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। लेकिन कई लोग, राजनीतिक पार्टियां और संगठन इसे मुस्लिम विरोधी फिल्म बता रहे हैं। वैसे इस फिल्म में कई मुस्लिम कलाकारों ने काम किया है। डालिए एक नज़र...
'महारानी' जैसी वेब सीरीज और 'हक़' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके दानिश इकबाल 'धुरंधर 2' में बड़े साहब यानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रोल में नज़र आ रहे हैं।
26
मुस्तफा अहमद
'धुरंधर द रिवेंज' हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के दोस्त रिजवान शाह के रोल में जो एक्टर दिखाई दे रहा है, उसका नाम है मुस्तफा अहमद। मुस्तफा पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं और रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे कलाकारों को ट्रेंड कर चुके हैं।
'धुरंधर' (फ्रेंचाइजी) में हवाला ऑपरेटर खनानी भाई दिखाए गए हैं। इनमें जावेद खनानी का रोल अंकित सागर ने किया है। लेकिन उसके जुड़वां भाई अल्ताफ खनानी के रोल में मुश्ताक नायका दिखे हैं। मुश्ताक कश्मीरी एक्टर हैं और पहले 'ग़दर 2' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
46
फैज़ खान
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य के सदस्य साजिद मीर के रूल में दर्शक जिस एक्टर को देख रहे हैं, उनका नाम फैज़ खान है। फैज़ को पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
'धुरंधर द रिवेंज' के जिस किरदार ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है, वह है पॉलिटिशियन और माफिया अतीफ अहमद का किरदार। इसे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में यह रोल सलीम सिद्दीकी ने किया है। सलीम इससे पहले '12वीं फेल' और 'डिस्पैच' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं।
66
मशहूर अमरोही
'धुरंधर द रिवेंज' में नवाज़ शफीक का किरदार खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। इस भूमिका की तुलना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ से हो रही है। यह रोल मशहूर अमरोही ने निभाया है, जो बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर कमाल अमरोही के पोते हैं। मशहूर पहले 'वॉर' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।