Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 Mistake: ‘धुरंधर द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं अब एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। रणवीर सिंह के एक सीन में कथित तौर पर कैमरा मैन का रिफ्लेक्शन दिखने का दावा किया जा रहा है, जिस पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में है। एक तरफ फिल्म को उसके स्केल और स्टोरीटेलिंग के लिए सराहा जा रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इसी बीच फिल्म का एक ब्लंडर सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। फिल्म के एक इमोशनल फाइट सीन में कथित तौर पर कैमरा मैन का रिफ्लेक्शन दिखने का दावा किया जा रहा है, और यही क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है।
'धुरंधर द रिवेंज' के फाइट सीन में दिखा 'कैमरा मैन'?
वायरल क्लिप में रणवीर सिंह के किरदार हमजा और उसके दोस्त पिंडा के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है। लेकिन लोगों का ध्यान कहानी से ज्यादा उस मिरर शॉट पर गया, जिसमें कथित तौर पर कैमरा मैन का रिफ्लेक्शन नजर आ रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह फिल्म की बड़ी गलती है, जबकि कई लोग इसे एडिटिंग गड़बड़ी या फेक क्लिप भी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 4 Advance Booking: चौथे दिन रॉकेट बनी 'धुरंधर द रिवेंज', करेगी सबसे ज्यादा कमाई!
'धुरंधर 2' की वायरल क्लिप पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
'धुरंधर 2' की कथित वीडियो क्लिप सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "फिक पिक्चर है। AI जनरेटेड है। वो एक्चुअल में कैमरामैन नहीं दिखता उसमें।" एक यूजर का कमेंट है, "यह 'डार्क नाइट' से प्रेरित है; नोलन से भी एक गलती हो गई—वे इस सीन से कैमरामैन को हटाना भूल गए। बेहतरीन डिटेलिंग!" एक यूजर ने एक अन्य मिस्टेक का इशारा करते हुए लिखा, "एक सीन में गोलीबारी थी, लेकिन कोई साउंड इफ़ेक्ट भी नहीं था।"
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 4 Collection : Border 2 को पछाड़ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’
विवाद के बीच भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार
विवाद और आलोचना के बावजूद धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 3 दिनों में भारत में 300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
