रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 हाल ही में रिलीज हुई है और ये शानदार कमाई भी कर रही है। आपको बता दें कि ये एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर एक्शन मूवी है। इसी बीच आपको ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर मौजूद सबसे खतरनाक क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 1960 में मुंबई में हुए हत्याकांड की कहानी पर बेस्ड है, जिसे देखकर किसी का दिमाग हिल जाएगा। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। आईएमडीबी पर फिल्म को 7.3 रेटिंग मिली।
25
फिल्म ब्लैक फ्राइडे
ब्लैक फ्राइडे 1993 के मुंबई बम धमाकों पर बनी मूवी हैं। ये फिल्म सबसे खतरनाक बम धमाकों को दिखाती है। इसमें अनुराग कश्यप, केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, गजराज राव लीड रोल हैं। आईएमडीबी पर फिल्म को 8.4 रेटिंग मिली है। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू की फिल्म दृश्यम जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। ये एक हत्या की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें पुलिस और आरोपी के बीच जोरदार खेल दिखाया गया है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। आईएमडीबी पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है।
45
फिल्म बाटला हाउस
2008 के बटला हाउस मुठभेड़ कांड पर बनी फिल्म बाटला हाउस में जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इस मूवी में क्राइम के असली चेहरे दिखाया गया है। मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। आईएमडीबी पर इसे 7.2 रेटिंग मिली है।
55
फिल्म अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म अंधाधुन एक जोरदार क्राइम थ्रिलर है। इसमें दिखाया है कि एक शख्स अंधा होने का नाटक करता है और कई हत्याओं का गवाह भी होता है। मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। इसे आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।