
तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण इन दिनों अपनी सेहत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई खास मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार को PM मोदी हैदराबाद स्थित पवन कल्याण के घर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पवन की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने सोशल मीडिया पर मुलाक़ात की कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि PM मोदी ने पवन कल्याण को पहले अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी। वहीं अन्ना ने प्रधानमंत्री से वादा किया कि वे अपने पति का पूरा ख्याल रखेंगी। यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने हैदराबाद स्थित घर में स्वागत किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पवन कल्याण PM मोदी को फूलों का गुलदस्ता देते दिखाई दिए। एक फैमिली फोटो में पूरा परिवार प्रधानमंत्री के साथ नजर आया।
अन्ना ने पोस्ट में लिखा, “आज हमारे घर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात रही।” उन्होंने आगे लिखा, “आज का दिन अद्भुत रहा। मैं भावुक और अभिभूत महसूस कर रही हूं।” सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं।
अन्ना लेझनेवा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैंने नरेंद्र मोदी जी से वादा किया कि मैं अपने पति का पूरा ध्यान रखूंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि PM मोदी ने पवन कल्याण से कहा कि वे पहले अपनी सेहत पर ध्यान दें और उसके बाद ही काम पर लौटें।"
अन्ना ने पोस्ट में लिखा, “उन्होंने मुस्कुराते हुए मुझसे कहा कि मैं इनका अच्छे से ख्याल रखूं और मैं यह खुशी-खुशी करती हूं।” प्रधानमंत्री ने पवन कल्याण के बच्चों अकीरा नंदन, आध्या, पोलिना और मार्क शंकर से भी मुलाकात की। अन्ना ने इसे बच्चों के लिए जिंदगीभर याद रहने वाला दिन बताया।
अप्रैल 2026 में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पवन कल्याण की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मीटिंग बीच में छोड़नी पड़ी। बाद में खुलासा हुआ कि उनकी Functional Endoscopic Sinus Surgery (FESS) हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गंभीर साइनस इंफेक्शन था, जिसका असर आंखों तक पहुंच गया था। इसके अलावा लंबे समय से कंधे की मांसपेशियों में चोट और Rotator Cuff Injury की समस्या भी उन्हें परेशान कर रही है।
फिल्मों की बात करें तो पवन कल्याण हाल ही में ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिलहाल वे निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी की नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।