OTT Release This Week: 2 धांसू फ़िल्में, 6 धमाकेदार वेब सीरीज, इस हफ्ते आ रहा मनोरंजन का तूफ़ान!

Published : May 11, 2026, 02:14 PM IST
New Films And Web Series On OTT This Week

सार

New OTT Movies And Series: OTT पर हर हफ्ते नए कंटेंट के आने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। हर बार कुछ ना कुछ धमाकेदार आता है। लेकिन इस हफ्ते 2026 का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है। क्योंकि दस्तक दे रही है बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म। और भी कई शानदार फ़िल्में और सीरीज इस हफ्ते दर्शक OTT पर एन्जॉय कर सकेंगे।

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फ़िल्में और वेब सीरीज दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार तक घर बैठे दर्शकों के लिए इस हफ्ते काफी कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिलने वाला है। इनमें रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर : द रिवेंज' भी शामिल है, जी 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है और देश-दुनिया में भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। नज़र डालिए इस हफ्ते OTT पर आ रहीं फिल्मों और सीरीज पर...

1. धुरंधर द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा वर्जन)

  • OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स (इंटरनेशनल मार्केट) , जियो हॉटस्टार (भारत में)
  • कब से देखें : 14 या 15 मई 2026 (संभावित)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म OTT पर कुछ एडेड फुटेज के साथ आ रही है, जिसके चलते इसकी लंबाई थिएटर वर्जन से लगभग 3 मिनट ज्यादा होगी। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 19 मार्च 2016 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और 50 दिन बाद भी चल रही है। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1831 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। भारत में यह अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' और वर्ल्डवाइड आमिर खान स्टारर 'दंगल' के बाद दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है।

यह भी पढ़ें : Daadi Ki Shaadi Collection Day 3: 'दादी की शादी' हिट या फ्लॉप? 3 दिन में कितनी लागत निकाल पाई

2. कर्तव्य

  • OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
  • कब से देखें : 15 मई 2026

यह नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में हैं। उनके साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन पुलकित ने किया है।

3.एग्जाम (Exam)

  • OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
  • कब से देखें : 15 मई 2026

यह तमिल सिनेमा की 7 एपिसोड वाली सोशियो थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें दशारा विजयन, अदिति बालन, अब्बास, वसुंधरा कश्यप जैसे कलाकारों ने काम किया है। ए. सर्कुनम ने इसे डायरेक्ट किया है और पुष्कर-गायत्री इसके प्रोड्यूसर हैं। तमिल के साथ इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!

4. इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

  • OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
  • कब से देखें : 15 मई 2026

2023 में इस क्राइम थ्रिलर का पहला सीजन आया था और रणदीप हुड्डा ने इंस्पेक्टर अविनाश के रोल में खूब सराहना बटोरी थी। अब वे इसके दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं। नीरज पाठक के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रणदीप हुड्डा के अलावा उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालीन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

ये 4 वेब सीरीज भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी

  • मार्टी, लाइफ इस शॉर्ट (इंग्लिश डॉक्युमेंट्री सीरीज) : नेटफ्लिक्स (12 मै (2026)
  • बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मीन (इंग्लिश ड्रामा सीरीज) : नेटफ्लिक्स (15 मई 2026)
  • गुड ओमेंस सीजन 3 ( इंग्लिश फंतासी कॉमेडी सीरीज) : 13 मई 2026 (अमेजन प्राइम वीडियो)
  • द क्रैश (इंग्लिश ट्रू क्राइम डॉक्युमेंट्री) : नेटफ्लिक्स (15 मई 2026)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maratha Warriors पर बनी 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिसाब, 'राजा शिवाजी' इस NO. पर
Daadi Ki Shaadi Collection Day 3: 'दादी की शादी' हिट या फ्लॉप? 3 दिन में कितनी लागत निकाल पाई