सिनेमाघरों में इन दिनों अक्षय कुमार की भूत बंगला, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी चल रही है। इन फिल्मों के बीच 7 मई को एक माइथोलॉजिकल फिल्म कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला। वहीं, दर्शक भी इस मूवी को देखना पसंद कर रहे हैं। चारों ओर से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है और शानदार बिजनेस भी कर रही है। इसी बीच फिल्म के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।
डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की फिल्म Krishnavataram Part 1: The Heart की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। फिल्म की कमाई में 55.6 फीसदी ग्रोथ हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 3.50 करोड़ का कारोबार किया, जो शनिवार की कमाई के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट अभी तक 7.32 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.77 करोड़ हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 9.80 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मूवी जल्दी 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
ये भी पढ़ें... South Films This Week: इस वीक धमाका, बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही 7 साउथ फिल्में
फिल्म कृष्णावतारम ने ओपनिंग डे पर 42 लाख का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 2.25 करोड़ रही। वहीं, चौथे दिन इसने 3.50 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म ने हिंदी में 3.35 करोड़ कमाए। तमिल में 7 लाख और तेलुगु में 8 लाख का बिजनेस किया। बता दें कि देशभर में फिल्म के 1995 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट एक भक्ति फिल्म है, जिसे हार्दिक गज्जर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजन राज कुरुप और शोभा संत ने क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट और अथास्रिकाथा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। ये फिल्म कृष्णावतारम त्रयी की पहली कड़ी है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन लीड रोल में हैं। संगीत प्रसाद एस ने दिया है और छायांकन अयानंका बोस का है। ये फिल्म व्यास द्वारा लिखित हिंदू संस्कृत ग्रंथ ब्रह्म वैवर्त पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान कृष्ण के राधा से वियोग के बाद और उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन की घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म में कृष्ण के जीवन को सत्यभामा के दृष्टिकोण से दिखाया गया है। फिल्म को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Collection Day 23: 'भूत बंगला' ने फिर भरी उड़ान, 4th वीकेंड में एंट्री लेते ही दिखाया जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।